Search

ICC वनडे रैंकिंग में 38 वर्षीय रोहित शर्मा ने छीनी शुभमन गिल से बादशाहत! दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज़ बने

ICC वनडे रैंकिंग में 38 वर्षीय रोहित शर्मा ने छीनी शुभमन गिल से बादशाहत! दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज़ बने

 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहली बार नंबर-1 बल्लेबाज़ बनकर बड़ा इतिहास रच दिया है। रोहित ये कारनामा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए है। 38 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करते हुए उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में रोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 202 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 101 रहा और आखिरी मैच में उन्होंने नाबाद शतक भी जड़ा था।

 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम ओडीआई मैच में भारत की जीत के साथ रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज दोनों अवॉर्ड मिले थे। उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। रोहित के पास अब 781 रेटिंग प्वाइंट्स हैं, जबकि शुभमन गिल दो स्थान नीचे खिसककर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। गिल के कुल 745 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।

वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने वाले पाँचवे भारतीय

रोहित शर्मा ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वे सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और शुभमन गिल के बाद दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज़ बनने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की सीरीज़ में गिल का प्रदर्शन कमजोर रहा, जहां उन्होंने केवल 10, 9 और 24 रन बनाए थे, जबकि रोहित ने अपनी शानदार फॉर्म से सभी को प्रभावित किया।

रोहित शर्मा ने 38 साल और 182 दिन की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वे आईसीसी वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। अपने करियर में पहली बार यह उपलब्धि पाने वाले रोहित ने इतिहास रच दिया। इससे पहले भारत के महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ही ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने 38 साल की उम्र के बाद किसी फॉर्मेट में नंबर-1 रैंकिंग हासिल की थी। सचिन ने यह कारनामा 2011 में टेस्ट क्रिकेट में किया था।

ओपन एआई देगा एक साल के लिए ChatGPT Go का फ्री सब्सक्रिप्शन, क्या क्या मिलेंगे फीचर जानिए

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.