Fact Check
Search

क्या है ये ‘Grokipedia’ ? जो देने जा रहा है Wikipedia को सीधी टक्कर ! जानिए कैसे बदलेगा जानकारी पाने का तरीका?

 xAI का नया प्लेटफॉर्म बना चर्चा का विषय, दावा ‘सच पर आधारित सबसे भरोसेमंद नॉलेज बेस’ बनाने का। आइए समझते हैं, क्या है Grokipedia और यह Wikipedia से कितना अलग है।

Grokipedia

 

टेक्नोलॉजी की दुनिया में एलन मस्क एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनका नया प्लेटफॉर्म ‘Grokipedia’, जिसे उन्होंने हाल ही में लॉन्च किया है। मस्क की AI कंपनी xAI द्वारा बनाया गया यह प्लेटफॉर्म देखने में तो Wikipedia जैसा लगता है, लेकिन इसका मकसद, मॉडल और काम करने का तरीका पूरी तरह अलग है। मस्क का कहना है कि Grokipedia एक “ट्रुथ-सीकिंग नॉलेज बेस” यानी सच की तलाश पर आधारित सूचना मंच है।

Wikipedia को दुनिया का सबसे बड़ा और भरोसेमंद ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया माना जाता है। लेकिन अब मस्क इसे चुनौती देने के मूड में हैं। उनका दावा है कि Grokipedia न सिर्फ तेज़ और सटीक जानकारी देगा, बल्कि इसमें राजनीतिक झुकाव या बायस नहीं होगा।

क्या है Grokipedia और क्यों बना?

एलन मस्क को लंबे समय से Wikipedia पर इस बात की शिकायत रही कि वहां पर कई बार ‘ आइडियोलॉजिकल नैरेटिव्स ‘ यानी विचारधारा आधारित कंटेंट छपते हैं। इसी सोच से उन्होंने एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने की ठानी जो फैक्ट-बेस्ड और ऑटोमेटेड हो। यानी जहां मानवीय हस्तक्षेप कम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका ज़्यादा हो।

Grokipedia फिलहाल अपने बीटा वर्जन में है। इसका होमपेज बहुत सिंपल है। ऊपर Grokipedia v0.1 लिखा है, और नीचे सर्च बार। मस्क का कहना है कि आने वाला v1.0 वर्जन मौजूदा से 10 गुना तेज़ और सटीक होगा। जानिए दोनों में क्या अंतर होने वाला है

 

  • Grokipedia एक AI-आधारित नॉलेज प्लेटफॉर्म

Wikipedia पर दुनियाभर के लाखों वॉलंटियर्स मिलकर लेख लिखते और एडिट करते हैं। इसकी सबसे बड़ी ताकत यही मानव सहयोग है। वहीं, Grokipedia पूरी तरह AI-ड्रिवन सिस्टम पर चलता है। इसका कंटेंट xAI के ‘ Grok मॉडल ‘ से जनरेट, फैक्ट-चेक और एडिट होता है।

यह मॉडल रीयल-टाइम डेटा पर ट्रेन किया गया है। यानी जानकारी लगातार अपडेट होती रहती है। मस्क के मुताबिक, यह ‘ फास्ट, ज्यादा फैक्चुअल और कम पॉलिटिकली बायस्ड ‘ कंटेंट देने पर फोकस करता है। यूज़र्स यहां खुद एडिट नहीं कर सकते, लेकिन अगर कोई गलती दिखे तो रिपोर्ट कर सकते हैं। यानी, कंटेंट पब्लिक एडिटिंग की बजाय नियंत्रित रिपोर्टिंग सिस्टम पर आधारित है।

  • Wikipedia नॉन-प्रॉफिट, Grokipedia कॉरपोरेट मॉडल

Wikipedia एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन — Wikimedia Foundation के तहत चलता है। इसका उद्देश्य मुफ्त ज्ञान सबके लिए देना है। इसके उलट Grokipedia, एलन मस्क की कंपनी xAI का प्रोजेक्ट है, जो एक कॉमर्शियल टेक वेंचर है। यानी जहां Wikipedia पूरी तरह फ्री और ओपन सोर्स है, वहीं Grokipedia में भविष्य में पेड फीचर्स या सब्सक्रिप्शन मॉडल आने की संभावना है। मस्क का लक्ष्य इसे नॉलेज-शेयरिंग के साथ एक रेवेन्यू जनरेटिंग प्लेटफॉर्म बनाना है।

  • पारदर्शिता में बड़ा फर्क

Wikipedia की सबसे बड़ी खासियत है उसकी ट्रांसपेरेंसी (पारदर्शिता)। वहां हर एडिट का रिकॉर्ड मौजूद रहता है, कोई भी बदलाव देखा जा सकता है, और एडिटर्स के बीच ओपन डिस्कशन चलता है। यही वजह है कि वह एक कम्युनिटी-बेस्ड ट्रस्ट बनाता है।

दूसरी ओर, Grokipedia में यह पारदर्शिता फिलहाल नहीं दिखती। इसमें Fact Checked by Grok टैग तो होता है, लेकिन यह नहीं बताया जाता कि जानकारी कहां से ली गई है। सोर्स और एडिट हिस्ट्री सार्वजनिक नहीं हैं। यानी यह प्लेटफॉर्म स्पीड और एफिशिएंसी को प्राथमिकता देता है, न कि ओपन पार्टिसिपेशन को।

  • कंटेंट की मात्रा में अभी पीछे

Wikipedia के पास इस समय 8 करोड़ से अधिक लेख हैं, जबकि Grokipedia पर अभी करीब 8.85 लाख आर्टिकल्स ही हैं। यह अपने शुरुआती चरण में है, लेकिन AI की रफ्तार देखते हुए इसकी ग्रोथ बहुत तेज़ हो सकती है।

मस्क के मुताबिक, जैसे-जैसे Grok मॉडल और स्मार्ट होगा, वैसे-वैसे प्लेटफॉर्म का कंटेंट लाइब्रेरी भी बढ़ेगी। भविष्य में इसका लक्ष्य रीयल-टाइम अपडेटेड नॉलेज बेस बनना है, जो पारंपरिक एनसाइक्लोपीडियाज़ से कहीं आगे होगा।

  • एक्सेस और लाइसेंसिंग को लेकर सवाल

Wikipedia की एक और बड़ी खूबी है उसका ओपन लाइसेंस सिस्टम , यानी उसका कंटेंट कोई भी इस्तेमाल, शेयर या रीमिक्स कर सकता है, बशर्ते स्रोत का उल्लेख हो। Grokipedia फिलहाल फ्री एक्सेस में है, लेकिन इसके रीयूज़ और लाइसेंसिंग रूल्स अभी अस्पष्ट हैं। चूंकि यह एक प्राइवेट प्रोजेक्ट है, इसलिए भविष्य में इसके उपयोग पर पाबंदियां लग सकती हैं।

 

आगे की योजना

अभी Grokipedia का बीटा वर्जन चल रहा है। मस्क का कहना है कि जल्द ही इसका 1.0 वर्जन लॉन्च होगा जो और बेहतर, तेज़ और अधिक संवेदनशील होगा। xAI की योजना है कि भविष्य में एक ह्यूमन एडिटर्स टीम भी जोड़ी जाए, जो AI द्वारा बनाए गए कंटेंट को क्रॉस-चेक करेगी। इससे प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता बढ़ेगी। मस्क का मिशन स्पष्ट है — “यूनिवर्स को समझना और सच को सामने लाना।” Grokipedia इसी दिशा में उनका एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Wikipedia और Grokipedia दोनों का मकसद ज्ञान बांटना है, लेकिन रास्ते बिल्कुल अलग हैं एक लोगों की ताकत से चलता है, दूसरा मशीन की गति से। अब देखना यह होगा कि लोग मानव सहयोग की पारदर्शिता पर भरोसा करते हैं या AI की सटीकता और स्पीड पर।

 

 

 

क्या PM-CM के लिए छठ पर यमुना में बनाया गया अलग घाट ? सौरभ भारद्वाज के वीडियों की सच्चाई क्या है !

 

 

 

 

 

 

 

 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.