Fact Check
Search

‘बुर्का’ पहनकर अफगानिस्तान से भागा था आतंकी ओसामा बिन लादेन! 2025

अफगानिस्तान

‘बुर्का’ पहनकर अफगानिस्तान से भागा था आतंकी ओसामा बिन लादेन!

‘बुर्का’ पहनकर अफगानिस्तान से भागा था आतंकी ओसामा बिन लादेन!

CIA के पूर्व अधिकारी का दावे से मची हलचल

अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के पूर्व अधिकारी जॉन किरीयाकू ने दावा किया है कि दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी और अल-कायदा का संस्थापक ओसामा बिन लादेन अफगानिस्तान से महिला के वेश में बुर्का पहनकर पाकिस्तान भागा था।

जॉन किरीयाकू के मुताबिक, तोरा बोरा की पहाड़ियों में अमेरिकी सेना ने जब ओसामा को घेर लिया था, तभी सेंट्रल कमांड के कमांडर का अनुवादक, जो वास्तव में अल-कायदा का ही सदस्य था, उसने ओसामा को भागने में मदद की।

अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अल-कायदा ने आत्मसमर्पण के लिए सुबह तक का समय मांगा था और महिलाओं-बच्चों को सुरक्षित जाने देने की बात कही थी। इसी बीच, रात के अंधेरे में ओसामा बुर्का पहनकर भाग निकला और पाकिस्तान पहुंच गया।

जब सुबह हुई तो अमेरिकी सेना को पता चला कि तोरा बोरा की पहाड़ियों में कोई आतंकी नहीं बचा है — सभी भाग चुके थे। इसके बाद अमेरिका ने फैसला किया कि अब लड़ाई पाकिस्तान में जारी रखी जाएगी।

आख़िरकार, साल 2011 में ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी नेवी सील्स ने मार गिराया।

पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर पेंटागन का नियंत्रण?

जॉन किरीयाकू ने यह भी दावा किया कि 2002 में जब वे पाकिस्तान में CIA के आतंक-रोधी ऑपरेशंस के प्रमुख थे, तब उन्हें बताया गया था कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का नियंत्रण पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) के पास है।

उनके अनुसार, तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ ने डर के चलते यह नियंत्रण अमेरिका को सौंप दिया था। हालांकि पाकिस्तान ने हमेशा इस बात से इनकार किया है।

किरीयाकू ने चेतावनी दी कि अगर आज पाकिस्तानी सेना के पास यह नियंत्रण है, तो यह स्थिति “बेहद खतरनाक” हो सकती है।

क्या है पेंटागन?

पेंटागन अमेरिका के रक्षा विभाग (Department of Defense) का मुख्यालय है, जो वर्जीनिया के अर्लिंग्टन में स्थित है।
यह अमेरिकी सेना, नौसेना और वायुसेना के संचालन और सैन्य निर्णयों का केंद्र है।
पांच भुजाओं वाली इस इमारत को अमेरिका की सैन्य शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

अफगानिस्तान ने रोके ट्रक तो पाकिस्तान में टमाटरों पर मचा हाहाकार! 600 रुपए के रेट पर बिक रहे टमाटर 

तालिबान का ‘सीधा ऐलान’: अब कोई बातचीत नहीं! पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटरों की मौत 

अफगानिस्तान ने कहा ‘हम नहीं झुकेंगे’ बौखलाए पाकिस्तानी रक्षामंत्री ने लगाये भारत पर युद्ध भड़काने के आरोप

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.