Fact Check
Search

‘टॉयलेट की फोटो खींचे,अपलोड करें और पाए ₹1000 का फास्टैग रिचार्ज फ्री! ‘जानिए क्या है ये NHAI की नई योजना ?

‘टॉयलेट की फोटो खींचे,अपलोड करें और पाए ₹1000 का फास्टैग रिचार्ज फ्री! ‘जानिए क्या है ये NHAI की नई योजना ?

टॉयलेट की फोटो खींचे

(NHAI) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा शुरू किया गया क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज”

अभियान

राष्ट्रीय राजमार्गों की स्वच्छता और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसका नाम है “क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज”। यह न केवल सफाई को बढ़ावा देने का प्रयास है, बल्कि आम लोगों को भी स्वच्छता अभियान से सीधे जोड़ने का एक अनोखा तरीका है।

 

इस पहल के तहत अगर कोई यात्री किसी टोल प्लाजा या राजमार्ग के शौचालय को गंदा पाता है और उसकी फोटो ‘राजमार्ग यात्रा (RajmargYatra)’ ऐप के माध्यम से अपलोड करता है, तो उसे 1000 रुपए का FASTag रिचार्ज इनाम के रूप में दिया जाएगा। यह अभियान पूरे भारत में 31 अक्टूबर 2025 से शुरू कर दिया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हाईवे पर स्थित हर टॉयलेट साफ-सुथरा, सुरक्षित और उपयोग के योग्य हो। NHAI ने इस मुहिम को ‘स्पेशल कैंपेन 5.0’ के अंतर्गत शुरू किया है, जो कि पूरे देश में चल रहे स्वच्छता और नागरिक सहभागिता कार्यक्रमों से जोड़ता है।

 

इस चैलेंज में भाग लेना बेहद आसान है

आपको बता दे कि जब कोई व्यक्ति किसी टॉयलेट को गंदा देखता है, तो उसे बस राजमार्ग यात्रा ऐप में जाकर उसकी जियो-टैग्ड (स्थान के साथ जुड़ी) और टाइम-स्टैम्प्ड (समय दर्ज) फोटो अपलोड करनी होती है। साथ ही, अपलोड करते समय यूजर को अपना नाम, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN), लोकेशन और मोबाइल नंबर भी दर्ज करना जरूरी है। NHAI हर वैध और सत्यापित रिपोर्ट के लिए उस वाहन के FASTag खाते में सीधे ₹1000 का रिचार्ज जोड़ देगा। हालांकि, यह इनाम केवल FASTag के रूप में मिलेगा—इसे न तो नकद में बदला जा सकेगा और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर किया जा सकेगा।

 

यह पूरी योजना 31 अक्टूबर 2025 तक लागू होगी और केवल उन शौचालयों पर मान्य होगी जो NHAI के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। एक गाड़ी को केवल एक बार इस इनाम का लाभ मिलेगा, ताकि सभी को समान अवसर मिल सके। इसके अलावा, किसी एक टॉयलेट की रिपोर्टिंग पर दिन में केवल एक बार ही इनाम दिया जाएगा, चाहे उस स्थान की तस्वीरें कितने ही लोगों ने क्यों न भेजी हों। साथ ही, किसी तरह की पुरानी, झूठी या एडिट की गई तस्वीरें स्वीकार नहीं की जाएंगी—

ऐसे मामलों में रिपोर्ट स्वतः रद्द कर दी जाएगी।

 

 

यात्रियों में सामाजिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश

 

इस अभियान का सबसे बड़ा मकसद यात्रियों में सामाजिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। NHAI का कहना है कि इस पहल से न केवल सड़क किनारे शौचालयों की स्थिति सुधरेगी बल्कि लोग भी सफाई के महत्व को समझेंगे और अपनी भूमिका निभाएंगे। इससे न केवल यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा बल्कि यह “स्वच्छ भारत अभियान” को भी नई दिशा देगा।

 

इसके साथ ही, NHAI अन्य कई सुधारात्मक कार्य भी कर रहा है जैसे—सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत, टोल प्लाजा की सुंदरता बढ़ाना, सड़क सुरक्षा संकेतों को दुरुस्त करना, और अवैध कब्जों को हटाना। इन सभी कदमों का उद्देश्य यात्रियों को एक सुरक्षित, साफ-सुथरा और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.