Fact Check
Search

कौन है अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन? जिन्होंने पीएम मोदी की बुराई पर राहुल गांधी को सुना दिया !

कौन है अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन? जिन्होंने पीएम मोदी की बुराई पर राहुल गांधी को सुना दिया !

 

अमेरिकी पॉप सिंगर मैरी मिलबेन ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मैरी मिलबेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी डोनाल्ड ट्रंप से नहीं डरते और वे हमेशा भारत के हितों को सर्वोपरि रखते हैं। उन्होंने राहुल गांधी को नेतृत्व और देशहित को समझने की सलाह भी दी।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया था कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डरते हैं और इसीलिए बार-बार उन्हें बधाई देते हैं। इस बयान पर मैरी मिलबेन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

 

मैरी मिलबेन ने ट्वीट करते हुए कहा कि राहुल गांधी गलत हैं — मोदी कभी ट्रंप से नहीं डरते। उन्होंने कहा कि मोदी की अमेरिका के साथ कूटनीति एक सोची-समझी दीर्घकालिक रणनीति पर आधारित है। मिलबेन के अनुसार, “मोदी वही कर रहे हैं जो भारत के लिए सबसे अच्छा है, और हर राष्ट्राध्यक्ष को अपने देश के हित को सर्वोपरि रखना चाहिए।”

उन्होंने राहुल गांधी को सुझाव दिया कि वे नेतृत्व को समझने की कोशिश करें, क्योंकि उनमें भारत का प्रधानमंत्री बनने की समझ नहीं है। साथ ही उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपने “I Hate India” टूर से लौट आना चाहिए।

 

भारत-अमेरिका के बीच तनातनी का माहौल

इन दिनों अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ और अन्य मुद्दों को लेकर तनातनी बढ़ी हुई है। वहीं ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष और रूस से कच्चे तेल की बिक्री को लेकर कई बयान दिए हैं, जिससे भारत में राजनीतिक माहौल गर्म है। ऐसे समय में मैरी मिलबेन ने अपने बयान से फिर से सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोदी भारत के हितों के लिए हमेशा मजबूत और स्थिर नेतृत्व दिखाते हैं।

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन

कौन हैं मैरी मिलबेन?

अमेरिकी पॉप सिंगर मैरी मिलबेन का जन्म अमेरिका के ओक्लाहोमा शहर में एक ईसाई परिवार में हुआ था। उनकी मां पेंटेकोस्टल संगीत पादरी थीं, जिनसे प्रेरित होकर मैरी ने मात्र 5 वर्ष की उम्र में गायन शुरू कर दिया था।

उन्होंने लगातार चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों — जॉर्ज बुश, बराक ओबामा, डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन — के लिए राष्ट्रगान और देशभक्ति से जुड़े गीत प्रस्तुत किए।

 

स्वतंत्रता दिवस पर गाया भारतीय राष्ट्रगान

मैरी मिलबेन भारत में पहली बार चर्चा में तब आईं जब उन्होंने 2020 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रगान गाया था। इसके अलावा उन्होंने दिवाली के मौके पर भजन “ओम जय जगदीश हरे” गाकर भारतीय जनता के दिलों में अपनी विशेष पहचान बनाई।

उनके वीडियो को भारत और अमेरिका दोनों में करोड़ों लोगों ने देखा। 2022 में उन्हें भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया, और जून 2023 में उन्होंने अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी के सामने भारतीय राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

 

भारत से खास लगाव

मैरी मिलबेन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं पर दिए विवादास्पद बयान पर भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बिहार की महिलाओं को आगे आकर राजनीति और नेतृत्व में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत से गहरा लगाव है और उनका मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत और भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए सबसे उपयुक्त नेता हैं।

क्या ट्रेड डील से हटेगा 50% अमेरिकी टैरिफ? नवंबर तक तय होगा फैसला

भूकंप के झटकों से दहली दुनिया! कोरल सागर में 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, जापान और म्यांमार में भी तबाही

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.