Fact Check
Search

हैदराबाद में गौ रक्षक गोलीकांड! मां का सवाल — “अगर रेवंत रेड्डी में हिम्मत है तो जवाब दें…”

हैदराबाद के घाटकेसर इलाके में गौ रक्षक सोनू पर गोवंश तस्करों ने गोली चलाई। गंभीर रूप से घायल सोनू अस्पताल में भर्ती हैं। मां ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से पूछा — “अगर हिम्मत है, तो बताएं अपराधी खुले क्यों घूम रहे हैं?” बीजेपी ने AIMIM और राज्य सरकार पर हमला बोला।

हैदराबाद में गौ रक्षक पर गोलीकांड! मां का सवाल — “अगर रेवंत रेड्डी में हिम्मत है तो जवाब दें…”

हैदराबाद : हैदराबाद के घाटकेसर इलाके में गुरुवार देर रात एक गंभीर वारदात सामने आई है। गौ रक्षक सोनू पर कथित रूप से गोवंश तस्करों ने गोली चला दी। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी जान बचाने में जुटे हैं।

पुलिस के अनुसार, सोनू को झांसा देकर एक स्थान पर बुलाया गया था। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे, हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। फिलहाल पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला गोवंश तस्करी गिरोह से जुड़े विवाद का लग रहा है।

मां का दर्द — “गायों के लिए दस बेटों की कुर्बानी दूंगी”

सोनू की मां ने भावुक होकर कहा,

“मेरा बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। अगर गायों की रक्षा के लिए दस और बेटों की कुर्बानी देनी पड़ी तो भी दूंगी।” उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से गुहार लगाई कि अपराधियों को जल्द से जल्द सज़ा दी जाए। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया —

“अगर रेवंत रेड्डी में हिम्मत है, तो बताएं कि हमारे बेटे पर हमला करने वाले आज़ाद क्यों घूम रहे हैं?”

 

बीजेपी ने AIMIM पर साधा निशाना

बीजेपी नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और AIMIM पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी की नेता माधवी लता ने कहा कि हमलावरों का संबंध AIMIM से है और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सरकार ऐसे मामलों में चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने इस घटना को “गोवंश तस्करी माफिया की साजिश” बताया और पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,

“माफिया ने गौ रक्षकों को फँसाकर गोली मारी, और पुलिस समय रहते कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। सरकार को इन गिरोहों पर तुरंत रोक लगानी चाहिए।”

राज्य बीजेपी अध्यक्ष बोले — “कांग्रेस के संरक्षण में बढ़ रहे हमले”

तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने दावा किया कि यह हमला AIMIM के गुंडों द्वारा बीजेपी और आरएसएस कार्यकर्ताओं को डराने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को पहले से इस साजिश की जानकारी थी, फिर भी कोई कदम नहीं उठाया गया।

बीजेपी सांसद ईटाला राजेंद्र ने भी कहा कि गौ रक्षकों पर यह पहला हमला नहीं है। उनके अनुसार, इब्राहिम नामक व्यक्ति ने सोनू पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ हो रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.