शाहरुख-सलमान-आमिर पहली बार एक फिल्म में! तीनों खान की मौजूदगी शाहरुख ने क्या घोषणा कर दी?
रियाद में हुए Joy Forum 2025 में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान एक साथ नजर आए। तीनों को एक मंच पर देखकर फैंस बहुत खुश हुए। यह इवेंट एक बड़ा ग्लोबल मंच है, जहां दुनिया भर के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग एक साथ आते हैं और मनोरंजन के नए तौर-तरीकों पर बात करते हैं।
सलमान ने की शाहरुख की तारीफ
बातचीत के दौरान सलमान खान ने कहा कि आमिर खान और वह दोनों फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन शाहरुख खान नहीं। उन्होंने बताया कि शाहरुख दिल्ली से हैं और उन्होंने खुद मेहनत से यह मुकाम पाया है।
शाहरुख खान ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वह भी फिल्मी बैकग्राउंड से हैं, क्योंकि सलमान खान और आमिर खान का परिवार उनका परिवार है। इस पर आमिर खान ने हंसते हुए कहा, “अब आपको पता चल गया कि शाहरुख खान स्टार क्यों हैं।” इस बातचीत से तीनों खान की दोस्ती और आपसी सम्मान साफ नजर आया।
तीनों एक फिल्म में काम करें तो सपने जैसा होगा
बातचीत के दौरान शाहरुख खान ने तीनों खानों को एक साथ एक फिल्म में लाने की बात भी की। उन्होंने कहा कि अगर हम तीनों एक साथ किसी फिल्म में काम करें, तो यह एक सपने जैसा होगा।
शाहरुख ने बताया कि वह सलमान और आमिर को उनका काम और उनकी मेहनत देखकर बहुत मानते हैं। उन्होंने कहा कि सलमान और आमिर बहुत प्रेरणा देने वाले लोग हैं। वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें दोनों के साथ एक ही मंच पर बैठकर बात करने का मौका मिला।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर कभी हम तीनों किसी फिल्म में साथ काम करें, जिसके बारे में हमने कई बार बात की है, तो हमें यह ध्यान रखना होगा कि वह फिल्म किसी को भी निराश न करे।

तीनों खान एक साथ मंच पर
सलमान, शाहरुख और आमिर खान जब साथ आए तो माहौल में मस्ती छा गई। जब किसी ने कहा कि तीनों के रिश्ते बहुत अच्छे लगते हैं, तो सलमान मज़ाक में बोले कि ये सब सिर्फ स्टेज पर है।
शाहरुख ने भी हंसते हुए कहा कि असली मज़ा तो बैकस्टेज देखने में है, वहां हम और भी ज्यादा मस्ती करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर तीनों खान एक ही प्रोजेक्ट में काम करें तो यह एक सपने जैसा होगा।
तीनों ने अब तक साथ में किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है, लेकिन एक-दूसरे के काम की तारीफ हमेशा करते हैं। फिलहाल सलमान खान अपनी नई फिल्म बैटल ऑफ गलवान में दिखेंगे, वहीं शाहरुख खान किंग में नजर आएंगे। आमिर खान ने अभी अपनी अगली फिल्म को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।