Fact Check
Search

अंजलि अरोड़ा बनीं ‘सीता मैया’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल – यूजर्स बोले, “कलयुग शुरू हो गया!”

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता

सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा अब फिल्मों में कदम रख रही हैं।

‘श्री रामायण कथा’ में वह माता सीता का किरदार निभा रही हैं।

उनका पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं का बाढ़ आ गई।

 

‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया स्टार और रिएलिटी टीवी की जाना -माना चेहरा अब फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। उनकी आने वाली पहली फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ को लेकर इंटरनेट पर हलचल मच गई है। वजह है, अंजलि का फिल्म में माता सीता का किरदार निभाना। जैसे ही फिल्म से उनका पहला लुक सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई।

 ‘श्री रामायण कथा’ में सीता का किरदार निभाएंगी अंजलि अरोड़ा

सूत्रों के अनुसार, अभिषेक सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ में अंजलि अरोड़ा सीता मैया की भूमिका निभा रही हैं। वहीं एक्टर देव शर्मा भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें और टीज़र सोशल मीडिया पर जारी हुए हैं। अंजलि की फोटो में वह भगवा रंग की साड़ी पहने, साधारण लुक में दिखाई दे रही हैं। जैसे माता सीता वनवास के दौरान नजर आती हैं।

फोटो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

जैसे ही अंजलि की तस्वीरें इंटरनेट पर आईं, लोगों के कमेंट्स का सिलसिला शुरू हो गया। किसी ने लिखा, “कलयुग आ गया है!” तो किसी ने कहा, “सीता के किरदार के लिए कोई और नहीं मिला क्या?” कई लोगों ने फिल्म के मेकर्स को ही निशाने पर लेते हुए कहा कि धार्मिक किरदार निभाने के लिए ऐसे कलाकारों का चयन ठीक नहीं है जिनकी सोशल मीडिया पर अलग छवि बनी हुई है।

कुछ लोगों ने तो फिल्म को बायकॉट करने की भी बात कही। वहीं कुछ ने सुझाव दिया कि मेकर्स को किसी पारंपरिक और संस्कारी इमेज वाली अभिनेत्री को चुनना चाहिए था।

कौन हैं अंजलि अरोड़ा ?

अंजलि अरोड़ा कोई नया चेहरा नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक से की थी। ‘कच्चा बादाम’ गाने पर उनका एक डांस वीडियो इतना वायरल हुआ कि उन्हें रातों-रात पहचान मिल गई। तभी से लोग उन्हें कच्चा बादाम गर्ल के नाम से बुलाने लगे।
इसके बाद अंजलि ने कंगना रनौत के रियेलिटी शो ‘लॉकअप’ में हिस्सा लिया था, जहां उनके बेबाक और आत्मविश्वास भरे अंदाज ने उन्हें और चर्चाओं में ला दिया। हालांकि, उनके कुछ वायरल वीडियोज और बोल्ड इमेज ने उन्हें कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करवाया है।

अब फिल्मों में दिखेंगी अंजलि

अब अंजलि अरोड़ा टीवी और सोशल मीडिया से आगे बढ़कर बड़े पर्दे पर कदम रख रही हैं। ‘श्री रामायण कथा’ उनकी पहली फिल्म है, जिसमें वह लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ देव शर्मा, रजनीश दुग्गल, शील वर्मा और निर्भय वाधवा जैसे कलाकार भी होंगे। टीज़र में हनुमान जी के ध्यान लगाते हुए दृश्य दिखाए गए हैं, और भगवान राम के किरदार में देव शर्मा दिखाई दे रहे हैं। हालांकि फिल्म का उद्देश्य धार्मिक कथा को आधुनिक अंदाज में पेश करना बताया जा रहा है, लेकिन दर्शकों को कास्टिंग पसंद नहीं आ रही।

दरअसल, लोगों की नाराजगी का कारण अंजलि की पुरानी छवि है। सोशल मीडिया पर वह अक्सर ग्लैमरस और बोल्ड वीडियोज पोस्ट करती रही हैं। ऐसे में लोगों को यह बात खटक रही है कि वही अभिनेत्री अब देवी सीता का किरदार निभा रही हैं। कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे किरदार निभाने वालों की छवि का असर दर्शकों की भावनाओं पर पड़ता है, और इस तरह की कास्टिंग धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकती है। कुछ लोगों ने इसे सीधे-सीधे पब्लिसिटी स्टंट बताया। उनका कहना है कि फिल्म के मेकर्स ने विवाद खड़ा कर पब्लिसिटी पाने का तरीका अपनाया है।

आलोचनाओं में घिरी अंजलि अरोड़ा

ट्रोलिंग और आलोचनाओं के बावजूद अंजलि अरोड़ा अपने नए सफर को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अब खुद को एक परफॉर्मर के रूप में साबित करना चाहती हैं, और चाहती हैं कि लोग उन्हें सिर्फ सोशल मीडिया स्टार नहीं, बल्कि एक एक्ट्रेस के तौर पर पहचानें। उनके करीबी सूत्रों के अनुसार, अंजलि इस फिल्म में काफी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने शूटिंग से पहले किरदार की तैयारी के लिए रामायण और सीता मैया से जुड़ी कथाओं का अध्ययन किया।

अब यहां सवाल उठ रहा हैं कि क्या ‘श्री रामायण कथा’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी या नहीं। एक तरफ लोग फिल्म को लेकर भावनात्मक हैं, तो दूसरी ओर कुछ दर्शक इसे एक नए प्रयोग के रूप में भी देख रहे हैं। अभिषेक सिंह के निर्देशन में बन रही यह फिल्म धार्मिक कथा को आधुनिक सिनेमाई अंदाज में पेश करने की कोशिश है। मगर अभी से जिस तरह से लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, उससे साफ है कि फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है।

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.