Fact Check
Search

धीरेंद्र शास्त्री का पलटवार ‘दिवाली पर ज्ञान न पेले , हम बकरीद-ताजिए पर ज्ञान नहीं देते’ 

धीरेंद्र शास्त्री का पलटवार: ‘दिवाली पर ज्ञान न पेले, हम बकरीद-ताजिए पर ज्ञान नहीं देते’

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- दिवाली पर ज्ञान न दें।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि दिवाली पर पटाखों को लेकर किसी को हमें ज्ञान देने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि जैसे हम बकरीद और ताजिए पर कोई ज्ञान नहीं देते हैं, ठीक वैसे ही हमें दीपावली पर भी कोई ज्ञान न दे। उनका कहना है कि पटाखे फोड़ना हमारी परंपरा का हिस्सा है और हम इसे निभाएंगे।

दूसरे धर्मों के त्योहारों पर हम ज्ञान नहीं देते

शनिवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री मुंबई के सिद्धि विनायक गणेश मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया ने उनसे दिवाली में पटाखों से होने वाले प्रदूषण और कुछ बॉलीवुड अभिनेताओं द्वारा पटाखे न फोड़ने की अपील के बारे में सवाल पूछा।

जवाब में उन्होंने कहा कि दीपावली पर सावधानी रखनी चाहिए, लेकिन पटाखों पर किसी का ज्ञान देना उचित नहीं है। उनका कहना है कि दूसरे धर्मों के त्योहारों पर हम किसी को ज्ञान नहीं देते हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि दिवाली और होली पर भी हमें कोई ज्ञान न दे। उन्होंने अभिनेताओं से यह भी कहा कि पटाखे कम जलाने की अपील सही है, लेकिन यह केवल सुझाव है, हमें रोका नहीं जा सकता।

धीरेंद्र शास्त्री

हम पटाखे जरूर फोड़ेंगे

पंडित शास्त्री ने कहा कि हम पटाखे जरूर फोड़ेंगे क्योंकि यह हमारी परंपरा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह इस पर बहस या विवाद न करें। उनका कहना है कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान और उत्सव का हिस्सा है।

भड़काऊ नारे नहीं करेंगे सहन

उन्होनें ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि कोई अपने धर्म के प्रतीक के लिए प्यार जताए, वह गलत नहीं है। लेकिन भड़काऊ नारे किसी को भी सहन नहीं होंगे। अगर कोई कानून का उल्लंघन करता है या समाज को भड़काता है, तो उसको छोड़ा नहीं जाएगा।

मारिया मचाडो को मिला नोबेल, व्हाइट हाउस ने जतायी नाराज़गी! डोनाल्ड ट्रंप खुद को क्यों मानते हैं असली हक़दार?

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.