तालिबान, पाकिस्तान की सीमा में घुसा, 12 पाक सैनिकों को किया ढेर, 25 चौकियों पर कब्जे का दावा
शनिवार रात अफगान सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर हमला कर दिया। अफगान सेना ने दावा किया है कि इस हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 5 को बंदी बना लिया गया है। अफगान सैनिकों ने पाकिस्तान के कई हथियार भी जब्त किए और एक मरे हुए पाकिस्तानी सैनिक का शव अपने साथ ले गए हैं। इसके जवाब में पाकिस्तान ने कार्रवाई की और दोनों देशों के बीच करीब साढ़े तीन घंटे तक भीषण गोलीबारी चलती रही।
कई पाकिस्तानी पोस्ट हुई बर्बाद
भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजकर 23 मिनट पर अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान के सीमा पर एक साथ सात जगहों पर हमला कर दिया। ये सभी जगहें 2,670 किलोमीटर लंबी सीमा के अलग-अलग हिस्सों में थीं। अफगान सेना ने इन हमलों में भारी हथियारों का इस्तेमाल किया, जिससे कई पाकिस्तानी पोस्ट बर्बाद हो गए।
दोनों देशों की सेनाएं हाई अलर्ट पर
ऐसा माना जा रहा है कि यह हमला अफगानिस्तान की 210 ख़ालिद बिन वालिद ब्रिगेड और 205 अल बद्र कॉर्प्स ने मिलकर किया था। दोनों ही ओर से गोलाबारी इतनी तेज़ थी कि सीमा के आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल हो गया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और दोनों देशों की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर भीषण झड़प
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर भीषण झड़प हुई, जिसमें पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स की कई पोस्टें तबाह हो गईं। कुनार, हेलमंद, कुर्रम, नंगरहार, बाजौर, दिर, चितराल और बर्माचा जैसे कई इलाकों में दोनों ओर से जोरदार फायरिंग हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि अफगान सेना और तालिबान लड़ाकों ने मिलकर पाकिस्तान की कई चौकियों पर कब्जा कर लिया और भारी नुकसान पहुंचाया।
हमला पाकिस्तान के मिसाइल अटैक के जवाब में
यह हमला पाकिस्तान के गुरुवार को किए गए मिसाइल अटैक के जवाब में हुआ, जब पाक ने काबुल पर हमला किया था। अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में अपने लक्ष्यों पर हमला करने के बाद सैन्य अभियान अब समाप्त हो गया है। लेकिन पाकिस्तानी सेना की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
अफगानिस्तान आग और खून से खेल रहा है – नकवी
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने अफगानिस्तान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अफगान सैनिक नागरिकों पर गोलीबारी कर रही है, जोकि अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि अफगानिस्तान को भारत की तरह सख्त जवाब दिया जाएगा और वह पाकिस्तान की ओर टेढ़ी नजर से देखने की हिम्मत नहीं करेगा। नकवी ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान आग और खून से खेल रहा है, जिसका अंजाम उसे भुगतना पड़ेगा।
पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने भी माना है कि सीमा पर कई जगहों पर झड़पें हुई हैं। उन्होंने बताया कि तालिबान ने रात में कई चौकियों पर फायरिंग शुरू की थी, जिसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने तोपों, टैंकों और भारी हथियारों से पलटवार किया। एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने चार जगहों पर आर्टिलरी से जवाबी कार्रवाई की गई और अफगान हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
धीरेंद्र शास्त्री का पलटवार ‘दिवाली पर ज्ञान न पेले , हम बकरीद-ताजिए पर ज्ञान नहीं देते’