IAF के डिनर मेन्यू में ‘Pakistan Special’ इंटरनेट पर हुआ वायरल, क्या है ‘मुजफ्फराबाद कुल्फी’ और ‘मुरीदके मीठा पान’ ?
भारतीय वायुसेना (IAF) ने अपनी 93वीं वर्षगांठ बड़े ही खास अंदाज़ में मनाई। 8 अक्टूबर 1932 को बनी वायुसेना ने देश की सुरक्षा के लिए हमेशा अपना ताकत और साहस दिखाया है। इस बार की वर्षगांठ पर हुए कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। IAF ने इस मौके पर डिनर पार्टी रखी, जिसमें मेन्यू कार्ड सबसे अलग था। इस मेन्यू कार्ड पर पाकिस्तान के कई शहरों के नाम पर डिशेज रखी गई थीं। ये वही शहर हैं, जहां IAF ने आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की थी। इस खास मेन्यू कार्ड को देखकर लोग हैरान हुए और मज़ा भी लिया ।
पाकिस्तान मेन्यू कार्ड” हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर अब यह “पाकिस्तान मेन्यू कार्ड” तेजी से वायरल हो रहा है। लोग IAF के इस अंदाज़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि वायुसेना ने न सिर्फ आसमान में, बल्कि ह्यूमर के मैदान में भी बाज़ी मार ली है।

क्या था पाकिस्तान मेन्यू कार्ड में
इस बार अपने मेन्यू में सिर्फ मेन डिश ही नहीं, बल्कि मिठाइयों में भी अलग अलग नाम रखा। खाने के बाद मेहमानों को डेजर्ट में ‘बालाकोट तिरामिसु’, ‘मुजफ्फराबाद कुल्फी फालूदा’ और ‘मुरीदके मीठा पान’ परोसा गया। ये सभी नाम मज़ाक में नहीं रखे गए थे, बल्कि इनका देशभक्ति से गहरा रिश्ता है। बालाकोट, मुजफ्फराबाद और मुरीदके — ये सभी शहर भारत के उन जवाबी हमलों से जुड़े हैं, जहाँ पर वायुसेना ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया था।
लोगों को IAF का यह देशभक्ति से भरा ह्यूमर बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा कि वायुसेना ने मिठाइयों के ज़रिए भी पाकिस्तान को मज़ेदार और शानदार जवाब दे दिया।
साल 2019 में हुए ऑपरेशन बंदर और 2025 की शुरुआत में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के जिन शहरों पर हवाई हमले किए थे, वही शहर इस बार IAF के डिनर मेन्यू में शामिल किए गए। ये हमले पाकिस्तान की तरफ से हुई आतंकी हमलों के जवाब में किए गए थे।