अब भी एटीएम से निकलेगा राशन ! जानिए कैसे कर सकते है आप इस्तेमाल ?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 को एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के 9वें संस्करण का उद्घाटन यशोभूमि, नई दिल्ली में किया। लेकिन इस बार इवेंट की सबसे बड़ी चर्चा का केंद्र बना – “राशन एटीएम”
क्या है : ‘राशन एटीएम’
स्वीडन की दिग्गज नेटवर्किंग कंपनी एरिक्सन ने इस आयोजन में डिजिटल इंडिया को एक नया प्रयोग करते हुए “राशन एटीएम” का प्रदर्शन किया।
यह अनोखी मशीन अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में पूरा खेल बदलने वाली है, क्योंकि अब राशन लेने के लिए राशन की दुकान पर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
कैसे काम करेगा ‘राशन एटीएम’?
यह मशीन आधार आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम से जुड़ी होगी। उपयोगकर्ता अपना फिंगरप्रिंट लगाते ही जान पाएगा कि उसका कितना कोटा बचा है और वह कितना राशन लेना चाहता है।
मशीन एक बार में 25 से 30 किलो तक राशन दे सकती है।
अगर किसी व्यक्ति का कोटा 15 किलो है और वह सिर्फ 5 किलो लेना चाहता है, तो बाकी का राशन बाद में भी ले सकता है। एक मशीन में 500 किलो तक राशन स्टोर किया जा सकता है और यह सिर्फ 30 सेकंड में वितरण करती है!
पूरे देश में कहीं भी मिलेगा राशन
एरिक्सन के अनुसार, यह सुविधा देशभर में कहीं भी उपयोग की जा सकेगी।
राज्य सरकारें इस तकनीक को अपनाने में दिलचस्पी दिखा रही हैं — उत्तर प्रदेश और गुजरात में तो कुछ शहरों ( वाराणसी, गोरखपुर और अहमदाबाद) में ये एटीएम पहले से ही लग चुके हैं।
24×7 सुविधा, बिना लाइन, बिना झंझट
“राशन एटीएम” 24×7 खुला रहेगा, जिससे लोग अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी गेहूं, चावल या दाल ले सकेंगे। सरकार के पास हर व्यक्ति के राशन वितरण का रीयल-टाइम डेटा भी पहुंचता रहेगा।
डिजिटल इंडिया का अगला कदम
वर्तमान में भारत सरकार 80 करोड़ से अधिक नागरिकों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है।
ऐसे में यह तकनीक न केवल पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि राशन घोटालों पर भी लगाम लगाएगी।
भारत के लिए सिरदर्द बना ‘झंडा’! विदेश मंत्री के दौरे पर अफगानी लगाए या तालिबानी ? 2025