Fact Check
Search

वजन घटाना हो या चाहिए ग्लोइंग स्किन: ‘जीरा-अजवाइन-सौंफ वॉटर’ है मलाइका का ‘मैजिक लेमन ड्रिंक’, जानें 5 फायदे

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ग्लोइंग स्किन और फ्लैट टमी के लिए जीरा, अजवाइन और सौंफ का पानी पीती हैं।

यह देसी मॉर्निंग ड्रिंक पाचन, डिटॉक्स और वेट लॉस में मदद करता है।

51 की उम्र में भी मलाइका की हेल्दी ग्लो और फ्लैट टमी का राज है उनका देसी मॉर्निंग ड्रिंक — रातभर भिगोए जीरा, अजवाइन और सौंफ से बना पानी जो देता है पाचन, डिटॉक्स और वेट लॉस के फायदे।

 

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा हमेशा अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल और ग्लोइंग स्किन के लिए चर्चा में रहती हैं। 51 की उम्र में भी उनकी फिटनेस देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। हाल ही में उन्होंने अपनी फिट बॉडी का राज साझा किया जो न कोई महंगा सप्लीमेंट है और न ही कोई विदेशी डिटॉक्स ड्रिंक, बल्कि एक देसी घरेलू नुस्खा है।

मलाइका बताती हैं कि वे हर सुबह खाली पेट जीरा, अजवाइन और सौंफ का पानी पीती हैं। ये वही मसाले हैं जो हमारी रसोई में हर दिन इस्तेमाल होते हैं, लेकिन इनके फायदे बहुत ज्यादा हैं। वह रात को एक चम्मच जीरा, अजवाइन और सौंफ को हल्का भूनकर पानी में भिगो देती हैं। सुबह इस पानी को छानकर हल्का गर्म करती हैं और उसमें आधा नींबू मिलाकर पीती हैं। यही उनका ‘स्पेशल लेमन वॉटर’ है जो उन्हें दिनभर एनर्जेटिक और एक्टिव रखता है।

अब जानते हैं कि इस ड्रिंक के क्या फायदे हैं

1. पाचन के लिए फायदेमंद –

सुबह के समय जीरा और अजवाइन का पानी पीने से पेट हल्का और आरामदायक महसूस होता है। जीरा में मौजूद थायमॉल एंजाइम पाचक रसों को बढ़ाता है, जबकि अजवाइन गैस और पेट फूलने की समस्या दूर करती है।

2. वजन घटाने में मददगार

डॉक्टर्स के अनुसार, जीरा मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है जिससे फैट बर्न तेजी से होता है। अजवाइन शरीर में जमा अतिरिक्त पानी निकालने और पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाने में काम आती है।

3. शरीर को डिटॉक्स करता है

रातभर भिगोने से इन मसालों के जरूरी तेल और एंटीऑक्सीडेंट पानी में आ जाते हैं। सुबह इसे पीने से शरीर की आंतें धीरे-धीरे साफ होती हैं और टॉक्सिन बाहर निकलते हैं।

4. ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

अगर दिनभर एनर्जी लेवल बनाए रखना है तो सुबह इस ड्रिंक से शुरुआत करना अच्छा माना जाता है। रिसर्च के मुताबिक जीरा और सौंफ ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखते हैं और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार लाते हैं।

5. मन और शरीर को रखे शांत

मलाइका मानती हैं कि दिन की शुरुआत अगर सुकून भरे ड्रिंक से हो तो पूरा दिन पॉजिटिव रहता है। जीरा-अजवाइन वॉटर का सुगंधित स्वाद शरीर के साथ मन को भी रिलैक्स करता है।

एक्सपर्ट्स का कहना है, कि “इसे रोजाना सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। ये एक ऐसा देसी उपाय है जो ना सिर्फ फिटनेस बढ़ाता है, बल्कि आपके अंदर की सेहत को भी चमकदार बनाता हैं।

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.