Fact Check
Search

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: बिहार के हर परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, 20 महीने में बेरोजगारी खत्म

तेजस्वी यादव का बड़ा दावा

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन सत्ता में आने पर हर परिवार को 20 महीनों के भीतर सरकारी नौकरी दी जाएगी।

उन्होंने नीतीश सरकार पर बेरोजगारी और योजनाओं की नकल का आरोप लगाया।

 

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसी बीच, राजद के वरिष्ठ नेता और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया।

तेजस्वी ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो बिहार के हर परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएगी, और यह वादा सरकार बनने के 20 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बीजेपी और जदयू को घेरते हुए कहा कि नीतीश सरकार उनकी योजनाओं की नकल कर रही है। तेजस्वी ने बताया कि अब सरकार 10 लाख नौकरियों का वादा कर रही है, जबकि जब राजद यह योजना पेश कर रहा था, तब लोगों को लगता था, “पैसा कहां से आएगा?”

क्या है सरकारी नौकरी देने का वादा

तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अगर उनकी यानी महागठबंधन की सरकार बनती है, तो एक नया नियम बना कर बिहार के उन सभी परिवारों को सरकारी नौकरी दी जाएगी, जिनके पास अभी तक कोई सरकारी नौकरी नहीं है।

उन्होंने कहा, “सरकार बनने के तुरंत बाद 20 दिनों में अधिसूचना जारी की जाएगी। इस योजना के तहत बिहार के हर ऐसे परिवार को सरकारी नौकरी मिलेगी, जिनके पास अभी तक कोई सरकारी नौकरी नहीं है।”

तेजस्वी ने आगे कहा, “अगले 20 महीनों के अंदर हर परिवार को सरकारी नौकरी मिलेगी। बिहार का कोई भी घर ऐसा नहीं रहेगा, जहां सरकारी नौकरी न हो। हर परिवार के लिए नौकरी अनिवार्य होगी। बिहार अब केवल सामाजिक न्याय का राज्य नहीं रहेगा, बल्कि आर्थिक न्याय का प्रतीक भी बनेगा।”

विपक्षी पार्टियों को निशाना

तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार केवल बेरोजगारी भत्ता दे रही है, लेकिन असली रोजगार के मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रही।

तेजस्वी ने जनता से भरोसा मांगा कि अगर उनका गठबंधन सत्ता में आता है, तो हर परिवार तक सरकारी नौकरी पहुंचेगी और बिहार के युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे।

सीट बंटवारे में फंसी पेंच

महागठबंधन में अभी सीट बंटवारे को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं आया है। वीआईपी पार्टी के मुकेश साहनी उपमुख्यमंत्री पद के साथ 30 सीटों पर अड़ेंगे हैं, जिस पर कांग्रेस और CPI ने सहमति नहीं दी है। अभी सीटों का बंटवारा कब होगा, इसका कोई निश्चित समय या तारीख तय नहीं है। लगातार बैठकों का दौर जारी है।

तेजस्वी का यह फैसला सीट शेयरिंग से पहले मीडिया की सुर्खियां बन गया है।

बिहार में कब है चुनाव

बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरा चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। वहीं, मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.