Fact Check
Search

मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर कौन हैं ?

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर चर्चा में हैं।

खजुराहो मंदिर मूर्ति विवाद की सुनवाई के दौरान हुई इस घटना के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उन्हें निलंबित कर दिया।

जानिए कौन हैं राकेश किशोर और पहले किन विवादों में रह चुके हैं।

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक वकील ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की। यह घटना सुबह की सुनवाई के दौरान हुई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस व्यक्ति को पकड़ लिया और कोर्ट रूम से बाहर ले गए। बाद में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने आरोपी वकील राकेश किशोर को तुरंत निलंबित कर दिया।

खजुराहो मंदिर मूर्ति विवाद से जुड़ा था मामला

यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के खजुराहो मंदिर परिसर में टूटी हुई भगवान विष्णु की मूर्ति की मरम्मत से जुड़ी याचिका से संबंधित था।

16 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि यह “प्रचार के लिए की गई याचिका” है। सुनवाई के दौरान CJI बी.आर. गवई ने कहा था —

“जाइए और भगवान से खुद पूछिए। अगर आप भगवान विष्णु के सच्चे भक्त हैं, तो प्रार्थना कीजिए और ध्यान लगाइए।”

आरोपी वकील कौन हैं राकेश किशोर?

उन्होंने 2009 में दिल्ली बार काउंसिल (BCD) में वकालत के लिए नाम दर्ज कराया और

सोमवार की घटना के बाद BCI ने उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया और अब वे भारत की किसी भी अदालत, ट्रिब्यूनल या सरकारी संस्था में वकालत नहीं कर सकेंगे। बार काउंसिल ने उन्हें नोटिस भेजा है और पूछा है कि उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई क्यों न की जाए। साथ ही, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक जांच भी शुरू कर दी गई है।

सोसाइटी में भी विवादों में रहे हैं किशोर

जिस सोसाइटी में राकेश किशोर रहते हैं, वहां के लोगों ने बताया कि वे करीब 6 साल पहले अध्यक्ष बने थे और तब से अब तक कोई चुनाव नहीं हुआ।

सोसाइटी के कुछ सदस्यों ने उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई थीं।

इनमें से एक नवंबर 2021 की शिकायत में उन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति से मारपीट का आरोप लगाया गया था।

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.