Fact Check
Search

आंध्रप्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, धमाकों से छह की मौत शव तक पहचान पाना हुआ मुश्किल

कोनासीमा जिले के रायवरम में फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट और लापरवाही से लगी आग दमकल और स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य तेज किए

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले के रायवरम में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भयंकर आग लगने और जोरदार धमाकों के बाद छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य कई घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

लापरवाही के कारण हुआ हादसा

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि फैक्ट्री में सुरक्षा नियमों की अनदेखी और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पटाखा बनाने के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना बताई जा रही है। फैक्ट्री के पास मैन्युफैक्चरिंग का लाइसेंस था, लेकिन अंदर सुरक्षा उपकरणों और आपातकालीन निकास मार्ग की व्यवस्था नहीं थी, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।

मुख्यमंत्री ने घटना स्थल का जायजा लिया

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटनास्थल का दौरा करने के निर्देश दिए और X पर लिखा कि “इस हादसे से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों, घायलों की चिकित्सा सहायता और आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी ली।”

स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग ने आग बुझाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। आसपास के अस्पतालों को तैयार रहने के लिए कहा गया है ताकि घायलों को सही उपचार हो सके। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और फैक्ट्री मालिकों से घटना की विस्तृत जानकारी ली जा रही है।

 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.