Search

40 साल बाद दो फेज में होंगे बिहार चुनाव, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने किया ऐलान — दो चरणों में होंगे बिहार विधानसभा चुनाव

6 और 11 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 14 नवंबर को होगी मतगणना

बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। चुनाव आयोग आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के अधिकारी बीते दिन पटना से सभी तैयारियों का जायजा लेकर दिल्ली लौट चुके हैं। इस बार चुनाव दो चरणों में कराने की सिफारिश की गई है। भाजपा और राजद दोनों ने आयोग से दो चरणों में चुनाव कराने की मांग की है।

पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में तीन चरणों में मतदान हुआ था। इस बार सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों को देखते हुए प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा –

पहला चरण (121 विधानसभा क्षेत्र)

  • गजट अधिसूचना जारी: 10 अक्टूबर 2025
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025
  • नामांकन की जांच: 18 अक्टूबर 2025
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025
  • मतदान तिथि: 6 नवंबर 2025

दूसरा चरण (122 विधानसभा क्षेत्र)

  • गजट अधिसूचना जारी: 13 अक्टूबर 2025
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025
  • नामांकन की जांच: 21 अक्टूबर 2025
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2025
  • मतदान तिथि: 11 नवंबर 2025
  • मतगणना: 14 नवंबर 2025

पश्चिम बंगाल में कथा खारिज होने पर बोले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री – “दीदी के रहते बंगाल नहीं जाएंगे”

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.