Search

40 साल बाद बिहार में दो फेज में चुनाव 14 नवंबर को आएंगे नतीजे,आचार संहिता हुई लागू

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में होंगे; चुनाव आयोग ने गजट नोटिफिकेशन, नामांकन और मतदान की सभी प्रमुख तारीखों का ऐलान किया, आचार संहिता लागू।

40 साल बाद बिहार में दो फेज में चुनाव

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को नई दिल्ली में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की आधिकारिक तारीखों का ऐलान कर दिया। आयोग ने बताया कि चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को आयोजित होगी और पूरी चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी कर दी जाएगी।

22 नवंबर तक है विधानसभा का कार्यकाल

बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। पिछली बार 2020 में चुनाव तीन चरणों में हुए थे। इस बार चुनाव आयोग ने प्रक्रिया को सरल बनाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई सुधार लागू किए हैं।

40 साल बाद बिहार में दो फेज में चुनाव

चुनाव कार्यक्रम –

1.पहले चरण का गजट नोटिफिकेशन: 10 अक्टूबर 2025

2.दूसरे चरण का गजट नोटिफिकेशन: 13 अक्टूबर 2025

3.पहले चरण के लिए नामांकन अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025

4.दूसरे चरण के लिए नामांकन अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025

5.स्क्रूटिनी: 18 और 21 अक्टूबर 2025

नाम वापसी की अंतिम तिथि – 20 और 23 अक्टूबर 2025

 

•मुख्य सुधार और व्यवस्थाएं-

1.सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग

2.ईवीएम पर उम्मीदवारों के नाम और रंगीन फोटो दिखेंगी

3.मतदान केंद्र पर मोबाइल जमा करने की सुविधा, मतदान के बाद वापस मिलेगा

4.दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था और होम वोटिंग

5.पोस्टल बैलट की गिनती ईवीएम के अंतिम दो राउंड से पहले अनिवार्य

6.मतदाता पहचान के लिए 12 वैध दस्तावेजों में से कोई भी मान्य

•मतदाता सूची और SIR –

1.आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कराकर मतदाता सूची का शुद्धीकरण किया

2.30 सितंबर को फाइनल सूची प्रकाशित, जो सभी दलों को उपलब्ध कराई गई

3.यदि किसी को सूची में कमी महसूस होती है तो जिलाधिकारी के पास अपील की जा सकती है

4.नए वोटर कार्ड 15 दिनों के भीतर जारी किए जाएंगे

•उपचुनाव –

बिहार के चुनाव के साथ-साथ आठ अन्य राज्यों में 11 नवंबर को उपचुनाव होंगे।

1.जम्मू-कश्मीर: बडगाम और नगरोटा

2.राजस्थान: अंता

3.झारखंड: घाटशिला

4.तेलंगाना: जुबली हिल्स

5.पंजाब: तरनतारण

6.मिजोरम: डंपा

ओड़िशा: नुआपाड़ा
इनकी मतगणना भी 14 नवंबर को होगी।

चुनाव आयोग ने कहा कि ” चुनाव सुरक्षित, पारदर्शी और सुगम होगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आईएएस अधिकारी ऑब्जर्वर और जिले में पुलिस ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। मतदाता और राजनीतिक दलों को पूरी जानकारी और सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।”

 

 

 

 

 

 

 

 

फ्रांस में राजनीतिक संकट और बढ़ा ,सेबेस्टियन लेकोर्नु ने भी दिया इस्तीफा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.