Fact Check
Search

शहबाज़ शरीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को बना दिया मुशायरा

शहबाज़ शरीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को बना दिया मुशायरा — मलेशिया में सुनाई इक़बाल की शायरी!”

 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शायरी सुनाते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो 5 अक्टूबर 2025 का है, जब शहबाज़ शरीफ मलेशिया दौरे पर थे। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अल्लामा इक़बाल की मशहूर शायरी — “खुदी को कर बुलंद इतना…” सुनाई। कुछ पल के लिए सन्नाटा सा छा गया, और फिर ये वीडियो इंटरनेट पर छा गया।

 

ऐसा बताया जा रहा है कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापार, आईटी, हलाल मीट एक्सपोर्ट, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में रिश्तों को मज़बूत करने के लिए थी। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शायरी से सभी का पूरा ध्यान उसी पर चला गया। सोशल मीडिया पर लोग मजाक करते हुए लिख रहे हैं कि “डिप्लोमेसी में शायरी का नया चैप्टर शुरू हो गया।” किसी ने लिखा, “शहबाज़ साहब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को मुशायरा बना दिया,” तो किसी ने कहा, “अनवर भाई सोच रहे होंगे — ये तो असली ‘ख़ुदी’ टेस्ट हो गया!”

 

शहबाज़ शरीफ

ये बाढ़ अल्लाह की नेमत

 

इससे पहले पाकिस्तान में बाढ़ ने जबरदस्त तबाही मचा रखी थी। कई इलाकों में पानी भर गया था, घर बह गए थे और लोग बेहद परेशान थे। ऐसे संकट के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था । जब उन्होंने एक न्यूज चैनल पर बाढ़ की स्थिति को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि “ये बाढ़ अल्लाह की नेमत (भगवान का आशीर्वाद) है।” जनता और सोशल मीडिया यूज़र्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। लोगों का कहना था कि जब देश बाढ़ से त्रस्त है, लोग बेघर और बेबस हैं, तब मंत्री इसे ‘नेमत’ कैसे कह सकते हैं।

सीएम की सुरक्षा या भगवा विरोध? सिद्धारमैया के दौरे से पहले भगवा झालरें हटाईं, सैकड़ों लोग उतरे सड़क पर 

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.