Fact Check
Search

बीजेपी नेता चुट्टू महाराज सेक्स्टॉर्शन के मामले में गिरफ्तार, कांग्रेस ने लगाया आरोप

बीजेपी नेता चुट्टू महाराज सेक्स्टॉर्शन के मामले में गिरफ्तार, कांग्रेस ने लगाया आरोप

नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक मामला सामने आया है, जिसमें स्थानीय बीजेपी नेता बृजेंद्र दुबे, जिसे “चुट्टू महाराज”के नाम से जाना जाता है, को सेक्स्टोरशन रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दुबे ने एक व्यक्ति को झूठे बलात्कार केस में फ़साने की धमकी दी और इसके एवज में 2 लाख की मांग की।

कैसे पकड़ा गया आरोपी

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार पीड़ित राजेश जैन ने पुलिस को बताया कि चुट्टू महाराज ने उसे फोन पर बुलाया और कहा कि वह नए बस स्टैंड स्थित ‘जय श्री राम ट्रेवल्स’ के ऑफिस पर आए। जब जैन वहां पहुंचा, तो दुबे और उसके सहयोगियों ने उसे धमकाया कि ₹2 लाख नहीं दिए तो उसे फर्जी बलात्कार केस में फंसा देंगे।

जैन ने तुरंत पुलिस और स्थानीय बार एसोसिएशन को सूचना दी। पुलिस ने खुफिया टीम बनाकर एक जाल बिछाया और दुबे को ₹30,000 की पहली किश्त लेते समय गिरफ्तार कर लिया।
दुबे को पुलिस ने साथियों साथ हिरासत में लिया।

केस वापस लेने की दी धमकी

गौर करने वाली बात तो ये है कि गिरफ्तार किए जाने के बाद दुबे को उसी रात को पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया। इससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठ रहे हैं। अगली सुबह जैन ने एक नई शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि दुबे उनके घर गए और उन्हें केस वापस लेने की धमकी दी।
स्टेशनगंज थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगे ने कहा कि जांच जारी है और सभी पक्षों की बयान दर्ज की जा रही है।

कांग्रेस ने लगाया आरोप

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पुलिस कार्रवाई का वीडियो साझा कर आरोप लगाया कि बीजेपी नेता अपनी शक्ति का दुरूपयोग कर रहे हैं। बीजेपी की ओर से अभी तक इस मामले में कोई सफाई नहीं आई है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.