तमिलनाडु में भगवान राम के पुतले को चप्पल पहनाकर जलाया, रावण के नारे लगे वीडियो वायरल
त्रिचि (तमिलनाडु)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तमिलनाडु के त्रिचि ज़िले में भगवान राम का पुतला जलाने और उसका अपमान करते दिखाया गया है। जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
क्या है पूरा मामला?
यह घटना 30 सितंबर को त्रिचि जिले के थिरूवेरुम्बुर ब्लॉक के गुंटूर गांव में हुई। बताया जा रहा है कि ‘एंथम तमिल संगम’ नामक एक संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने भगवान राम का पुतला बनाकर उस पर चप्पलें पहनाई, फिर उसे आग के हवाले का दिया।
वीडियो में कुछ लोग रावण के जयकारे लगाते और भगवान राम के पुतले पर चप्पलें मारते हुए दिखे।
यह वीडियो ‘फिफ्थ तमिल संगम’ नाम के एक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया गया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। इसके बाद हिन्दू संगठनों और राजनैतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
हिंदू संगठनों और बीजेपी का विरोध प्रदर्शन
वीडियो सामने आने के बाद हिन्दू मुन्नानी, विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने त्रिचि के एसपी ऑफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
त्रिचि के एसपी एस. सेल्वनगरथिनम के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले में ‘एंथम तमिल संगम’ संगठन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। 2 अक्टूबर को पुलिस ने मुख्य आरोपी आदिकालाराज (36) को गिरफ्तार किया। उस पर भारतीय न्याय संहिता की निम्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है,
पुलिस ने कहा कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सबको गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही, प्रशासन ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले वीडियो या पोस्ट साझा करने पर कड़ी चेतावनी दी है।
दिल का कनेक्शन दांतों से कैसे है ? और कैसे बढ़ सकता है इससे हार्ट अटैक का खतरा