Search

2 अक्टूबर को रिलीज हुई कांतारा चैप्टर 1 ने हिलाया बॉक्स ऑफिस , रिकॉर्ड तोड़ कमाई

2 अक्टूबर को रिलीज हुई कांतारा चैप्टर 1 ने हिलाया बॉक्स ऑफिस , रिकॉर्ड तोड़ कमाई

 ऋषभ शेट्टी की कांतारा, हीरो और हनुमान जैसी फिल्मों ने पहले ही दर्शकों को दीवाना बना दिया था। अब 2 अक्टूबर को रिलीज हुई उनकी नई फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, कांतारा चैप्टर 1 ने 2025 की टॉप 10 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पहले दिन की कमाई से ही पीछे छोड़ दिया है।

खास दिन पर मिली बड़ी सफलता

साल 2025 का 2 अक्टूबर कई मायनों में खास रहा। एक ओर गांधी जयंती और दशहरे का पर्व था, वहीं दूसरी ओर ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, इस फिल्म का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।

रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग

रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने लगभग सभी बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऋषभ शेट्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह न सिर्फ शानदार निर्देशक हैं, बल्कि बेहतरीन अभिनेता भी हैं।
एडवांस बुकिंग के समय ही फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली थी और टिकट तेज़ी से बिक रहे थे। यह दर्शाता है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर कितना उत्साह था।

पहले दिन का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के पहले दिन ही 60 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया।
फिल्म की गूंज पूरे देश में सुनाई दी और फैंस के लिए यह दिवाली से पहले दिवाली का तोहफ़ा साबित हुई।

वीकेंड कलेक्शन की उम्मीद

पहले दिन की शानदार कमाई के बाद अब मार्केट और फैंस दोनों ही वीकेंड का इंतजार कर रहे हैं।
उम्मीद की जा रही है कि पहले वीकेंड तक फिल्म 1200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है।

जाने किन फिल्मों को पछाड़ा

कांतारा चैप्टर 1 ने ओपनिंग डे पर बॉलीवुड और साउथ की 10 बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

बॉलीवुड फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन:

छावा – 31 करोड़

सैयारा – 21.5 करोड़

साउथ फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन:

सो फ्रॉम सो – 0.78 करोड़

महावतार नरसिम्हा – 1.75 करोड़

संक्रांतिकी वस्तुनाम – 23 करोड़

मेड स्क्वायर – 8.5 करोड़

ड्रैगन – 6.5 करोड़

टूरिस्ट फैमिली – 2 करोड़

थोड़ारम – 5.25 करोड़

लोक चैप्टर 1 – 2.7 करोड़

इन सभी फिल्मों को कांतारा चैप्टर 1 ने अपनी ओपनिंग डे की कमाई से पीछे छोड़ दिया है

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.