मुकेश अम्बानी फिर से बने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति, अडानी को पीछे छोड़ा Hurun India 2025 लिस्ट
मुकेश अंबानी बुधवार को भारत के सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किए गए । उनका नाम एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में शीर्ष स्थान पर है । कुल 9.55 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ अंबानी परिवार शीर्ष स्थान पर है, वहीं गौतम अडानी और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है ।
साल-दर-साल 6% की कमी के बावजूद, अंबानी की कुल संपत्ति लगभग ₹10 ट्रिलियन बनी रही और फिलहाल ₹9.6 ट्रिलियन है। वहीं, अडानी की संपत्ति 30% घटकर ₹8.1 ट्रिलियन रह गई।
रोशनी नादर सबसे अमीर महिला
वहीं इतिहास रचते हुए, एचसीएल टेक्नोलॉजीज की रोशनी नादर मल्होत्रा 2025 में ₹2.8 ट्रिलियन की संपत्ति के साथ भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गयी हैं। वह न सिर्फ भारत की सबसे अमीर महिला बनीं, बल्कि इस लिस्ट में सबसे कम उम्र की महिला भी हैं।
उनकी संपत्ति में अचानक बढ़ोतरी तब हुई जब उनके पिता और एचसीएल टेक्नोलॉजी के संस्थापक शिव नादर ने मार्च 2025 में उत्तराधिकार योजना के तहत अपनी 47% हिस्सेदारी एचसीएल कॉर्पोरेशन और वामा दिल्ली में उन्हें सौंप दी।

सबसे ज्यादा अरबपति रहते है यहाँ
मुंबई भारत में अरबपतियों का सबसे बड़ा शहर है, यहाँ 451 अरबपति रहते हैं। इसके बाद नई दिल्ली (223) और बेंगलुरु (116) का नंबर आता है।
सबसे ज्यादा फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर में 137 अरबपति हैं। इसके बाद इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स (132) और केमिकल्स व पेट्रोकेमिकल्स (125) आते हैं।
देश में अरबपतियों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। अब भारत में अरबपतियों की संख्या 350 से ज़्यादा हो गई है। 13 साल पहले जितने अरबपति थे, उनकी तुलना में यह संख्या 6 गुना बढ़ गई है। इन सभी अरबपतियों की कुल संपत्ति लगभग 167 लाख करोड़ रुपये है। यह रकम भारत की कुल अर्थव्यवस्था (GDP) के लगभग आधे के बराबर है।