Fact Check
Search

सोना ऑल टाइम हाई , अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया ‘गोल्डीफिकेशन’ का आरोप

सोना ऑल टाइम हाई , अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया ‘गोल्डीफिकेशन’ का आरोप

 

 

नई दिल्ली/ लखनऊ। सोने की कीमतें देश में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। दिल्ली में मंगलवार को सोना ₹1.21 लाख प्रति 10 ग्राम तक बिका, जबकि अहमदाबाद में यह ₹1.19 लाख पर पहुंच चुका है। चांदी भी 1.47 लाख प्रति किलो के नए उच्चतम स्तर पर है। अचानक आई इस तेजी ने शादी विवाह सीजन और आम उपभोक्ताओं की जेब पर बड़ा असर डाला है।

 

इसी बीच, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सोने की कीमतें सिर्फ वैश्विक कारणों से नहीं, बल्कि भाजपा नेताओं के “गोल्डीफिवेशन” की वजह से बढ़ रही हैं।

 

 

अखिलेश यादव के आरोप

यादव ने कहा कि भाजपा के भ्रष्ट नेता अपना काला धन सोने में बदल रहे हैं। उनके मुताबिक, यह सिर्फ निवेश या मांग आपूर्ति का मामला नहीं है, बल्कि “राजनीतिक संरक्षण” के तहत सोने का भंडारण किया जा रहा है।

 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “बीजेपी के नेताओं का भ्रष्टाचार और ब्लैक मनी अब गोल्डीफिकेशन के जरिए चमक रहा है। जनता महंगाई से परेशान है, लेकिन सरकार चुप है।”

 

यादव ने यह भी जोड़ा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार अब शादी-ब्याह में सोना खरीदने से वंचित हो रहे हैं।

 

भाजपा का क्या कहना है

भाजपा ने इन आरोपों का सीधा जवाब तो नहीं दिया, लेकिन पार्टी सूत्र इसे पूरी तरह निराधार बताए हैं। उनका कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय हालात का असर है, और विपक्ष सिर्फ सियासी लाभ उठाना चाहता है।

 

सोना चांदी की बढ़ती कीमतों ने मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के बजट पर सीधा असर डाला है। गहने खरीदना मुश्किल हो गया है। छोटे ज्वैलर्स का कहना है कि बिक्री में गिरावट आई है और अब आम लोग दूसरे विकल्प जैसे आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर रुख कर रहे हैं।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.