त्योहार में अब महंगे गिफ्ट्स का झंझट खत्म! क्या है ये Eco-Friendly तोहफ़े
सिर्फ़ खुशियाँ ही नहीं, इन तोहफ़ों में छुपा है सेहत, स्टाइल और धरती बचाने का मंत्र—आप भी हो जाएंगे इनके फैन!त्योहार का सीज़न आते ही सबसे बड़ा सवाल यही होता है: ‘क्या गिफ्ट दें जो यूनिक भी हो और दिल छू जाए?’
अगर आप भी थक चुके हैं महंगे-ब्रांडेड पैकेट्स और बोरिंग गिफ्ट हेम्पर्स देखकर, तो अब वक्त है कुछ नया सोचने का! इस साल ट्रेंड में हैं ऐसे eco-friendly गिफ्ट्स जो न सिर्फ़ आपके अपनों को खुश करेंगे, बल्कि धरती को भी राहत देंगे। चलिए जानते हैं वो गिफ्ट्स जो जेब पर ज़्यादा बोझ डाले बिना इस त्योहार को बना देंगे सबसे यादगार।
कुछ गिफ्ट आइडियाज़ जो पसंद आए हर दिल को
Clay Kulhads / मिट्टी कुल्हड़ मिट्टी से बने उत्पाद प्राकृतिक तरीके से तापमान को नियंत्रित करते हैं
सीड पेपर ग्रीटिंग कार्ड्स और स्टेशनरी -कार्ड में लगे बीज (Tulsi, Marigold आदि) कार्ड पढ़ने के बाद जमीन में बोएँ, उससे पौधा उपजेगा। जूट बैग्स, बांस या किचन टूल्स, जूट एक तेज़ी से बढ़ने वाला प्राकृतिक रेशा है, बांस से बने प्प्रोडक्ट टिकाऊ होते हैं। छोटे कारीगरों को भी इससे काम मिलता है। हर्बल / ऑर्गेनिक उपहार हैम्पर्स हाथ से बने साबुन, ऑर्गेनिक स्नैक्स केमिकल फ्री और शुद्ध होता हैं।

हैंड मेड एनवायरमेंट फ़्रेंडली राखी-ग्राम-स्तर पर बने बायोडिग्रेड्डबल सामग्री से बनी राखियाँ भी पर्यावरण के लिए अच्छी हैं।
किन चीज़ों का रखें ख़्याल अगर देना हो इको गिफ्ट:
सामग्री: प्लास्टिक कम से कम हो। कपड़ा, मिट्टी, बांस, कागज़, प्राकृतिक रंग, बांस जैसी सामग्री बेहतर होती हैं।
पैकिंग: बायोडिग्रेड्डबल पैकेजिंग चुनें।
चुनौतियाँ और समाधान
कीमतें: कुछ eco उत्पाद महंगे होते हैं, खासकर केमिकल फ्री या कारीगर द्वारा निर्मित चीज़ें।
पहुंच (Availability): हर छोटे शहर में हर eco-gift उपलब्ध नहीं है। ऑनलाईन ब्रांड्स ने सुविधाएँ बढ़ाई हैं, लेकिन शिपिंग और पैकेजिंग पर थोड़ा ध्यान देना होगा।
गुणवत्ता: “organic”, “natural”, “chemical-free” जैसे लेबल्स हो सकते हैं । कहीं सिर्फ मार्केटिंग गिमीक यानी वो उत्पाद हो बाजार में लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कोई ऐसी तरकीब है जो अक्सर दिखावटी होता है और जिसमें कम महत्व होता हों। इसलिए खरीदने से पहले ब्रांड की समीक्षा और सामग्री की जांच ज़रूरी है।
तो इस त्योहार, जब बजट हो, किसी को खुश करने की इच्छा हो तो चुनिए कोई ऐसा तोहफ़ा जो सिर्फ़ दिल को न भाए, बल्कि धरती के लिए भी बेहतर हो। Eco-friendly गिफ्ट सिर्फ़ ट्रेंड नहीं, एक ज़िम्मेदारी है।
