Fact Check
Search

बिहार चुनाव का सस्पेंस खुला ! SIR की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, चौंकाने वाले आँकड़े

चुनावी समर से पहले चुनाव आयोग की तैयारी पूरी, बिहार में 7.45 करोड़ वोटर

अंतिम वोटर लिस्ट जारी: चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद बिहार की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है, जिसमें 21 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं।

पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान शुरुआत में 65 लाख नाम हटाए गए थे, जिस पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया और सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

बिहार चुनाव का सस्पेंस खुला

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी है। नई सूची में करीब 21 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं।

पहले राज्य में कुल 7 करोड़ 89 लाख 69 हजार 844 मतदाता थे। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान करीब 65 लाख नाम हटाए गए थे, जिससे संख्या घटकर 7.24 करोड़ रह गई थी। इसको लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया था और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी नेताओं ने इसे लेकर “वोटर अधिकार यात्रा” भी निकाली थी और आयोग पर सत्तारूढ़ गठबंधन को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया था।

बिहार चुनाव का सस्पेंस खुला

अब चुनाव आयोग द्वारा जारी फाइनल वोटर लिस्ट में संशोधन के बाद मतदाताओं की कुल संख्या फिर से बढ़ गई है। इसमें 21 लाख नए नाम जुड़े हैं। अकेले पटना जिले में ही 1.63 लाख से अधिक नए मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। पटना के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों में यह वृद्धि दर्ज की गई है। मुजफ्फरपुर जिले में भी 88 हजार से अधिक मतदाता जुड़े हैं।

इस अभियान में 77,000 से अधिक बीएलओ और करीब 3,000 सहायक अधिकारी शामिल रहे। आयोग ने कहा है कि “पुनरीक्षण का उद्देश्य केवल पात्र मतदाताओं के नाम को बनाए रखना और नए योग्य मतदाताओं को शामिल करना है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट अभी भी इस प्रक्रिया की वैधता पर सुनवाई कर रहा है और यदि कोई गड़बड़ी साबित होती है तो पूरी प्रक्रिया रद्द भी की जा सकती है।”

सोशल मीडिया की लत से ज्यादा खतरनाक हैं ये 4 आदतें ,जो करती है आपकी MENTAL HEALTH खराब !

बिहार में शूटिंग करना आसान नहीं, नामुमकिन है ‘फिल्म क्रांति’ – अभिनेता अखिलेंद्र सिंह

 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.