Fact Check
Search

अशोक चौधरी पर आरोप, बेटी शांभवी ने प्रशांत किशोर पर बोला हमला

क्या शांभवी और सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को जवाब देकर राजनीतिक बाजी पलट दी है

अशोक चौधरी पर आरोप

पटना : मंत्री अशोक चौधरी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों ने बिहार में सियासी हलचल मचा दी है। इस मामले में उनकी बेटी और सांसद शांभवी चौधरी ने सोमवार को प्रशांत किशोर (पीके) पर कड़ा पलटवार किया। शांभवी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पीके व्यक्तिगत रूप से हमले कर रहे हैं और उनकी सास का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

– शांभवी का पलटवार

शांभवी चौधरी ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा, “चुनाव के दौरान मीडिया में बने रहने के लिए लोग ऐसे आरोप लगाते हैं। पीके अब मामले में मेरी सास को भी घसीट रहे हैं। व्यक्तिगत आरोप लगा रहे हैं। सबको पता है कि मेरी सास का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। जो ट्रस्ट का नाम ले रहे हैं, वह मेरे ससुर स्व. किशोर कुणाल के विचारों से बना है। मेरा उस ट्रस्ट से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन जल्द ही ट्रस्ट के सदस्य प्रशांत किशोर को जवाब देंगे।”

– प्रशांत किशोर का आरोप

पीके ने कहा, कि अशोक चौधरी की बेटी की सगाई के बाद वैभव विकास ट्रस्ट के पास लगभग ₹100 करोड़ की राशि कैसे आई और इतनी जमीन की खरीददारी कैसे हुई, इसका स्रोत ट्रस्ट के सदस्यों से पूछा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री ने ₹20,000 करोड़ मूल्य के कॉन्ट्रैक्ट दिए, जिसमें 5 प्रतिशत की राशि वसूली जा रही थी। पीके ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे 1995 में 6 हत्याओं के अभियुक्त थे और उन्हें नाबालिग साबित कर जेल से बरी किया गया। उन्होंने मांग की कि ऐसे व्यक्ति को संवैधानिक पद से तुरंत हटाया जाए।

अशोक चौधरी पर आरोप

– उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जवाब

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी प्रशांत किशोर के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, “कोई ऐसी कंपनी जिसकी पूंजी 10 लाख की भी नहीं है, वह 10 करोड़ का चंदा कैसे दे सकती है? पीके के पास पटना के पाटलिपुत्र इलाके में 32 करोड़ की जमीन कैसे आ गई? सबका हिसाब होगा।”

सम्राट चौधरी ने 1995 के एक पुराने राजनीतिक संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “उस वक्त लालू यादव के गुंडों और पुलिस ने उनके घर के कुएं में पेशाब कर दिया था और उनके परिवार के 22 सदस्यों को जेल में डाला गया। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि नीतीश कुमार उनके समर्थन में पैदल आंदोलन करने आए थे।”

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सोशल मीडिया की लत से ज्यादा खतरनाक हैं ये 4 आदतें ,जो करती है आपकी MENTAL HEALTH खराब !

बिहार चुनाव का सस्पेंस खुला ! SIR की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, चौंकाने वाले आँकड़े

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.