केरल के अलुवा में खेलते समय 12 साल के बच्चे मोहम्मद सिनान की नारियल का पेड़ गिरने से मौत हो गई।
हादसे से परिवार और इलाके में शोक की लहर है।
केरल के अलुवा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 12 साल के बच्चे की खेलते समय नारियल का पेड़ गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद सिनान के रूप में हुई है।
क्या है पूरा मामला
अलुवा के रहने वाले सुधीर और साबिया का बेटा सिनान दोपहर में अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते बच्चों ने पास के एक सूखे नारियल के पेड़ पर तोता देखा। तोते को पकड़ने के लिए उन्होंने पेड़ को धक्का दिया। कमजोर पेड़ जड़ से उखड़कर अचानक गिर पड़ा और सीधे सिनान पर जा गिरा।
इलाज के दौरान हुई मौत
पेड़ गिरने से सिनान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और पड़ोसी उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद शव को कलामस्सेरी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
स्कूल का जिक्र
सिनान थोट्टाक्कटुकारा होली घोस्ट कॉन्वेंट स्कूल में सातवीं का छात्र था। उसकी अचानक मौत से परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है।