Search

बिहारवासियों को इस बार 4 दिवाली मनानी है – अमित शाह

अमित शाह का अररिया में विपक्ष पर हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अररिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और लालू यादव पर हमला बोला।

बिहारवासियों के लिए उन्होंने ‘चार दिवाली’ की घोषणाएं की

 

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर बिहार पहुंचे और अररिया में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “चुनाव के समय सभी दल सभाएं करते हैं, लेकिन भाजपा सबसे पहले कार्यकर्ताओं का सम्मेलन करती है।

शाह ने राहुल गांधी और लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि “उनके लिए चुनाव सिर्फ सत्ता पाने का जरिया है, जबकि भाजपा घुसपैठियों को भगाने और बाढ़ जैसी समस्याओं से मुक्ति दिलाने का चुनाव लड़ रही है।”

बिहारवासियों की 4 दिवाली का ऐलान

अमित शाह ने कहा कि ” इस बार बिहार की जनता चार दिवाली मनाएगी –
•पहली, अयोध्या में राम मंदिर की स्मृति में
•दूसरी, 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये पहुंचने पर
•तीसरी, जीएसटी में सस्ती हुई 395 चीजों के कारण
•चौथी, एनडीए की सरकार बनने पर।

 

अमित शाह ने विपक्षियों पर हमला बोला

शाह ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे घुसपैठियों को मताधिकार दिलाना चाहते हैं, लेकिन भाजपा चुन-चुनकर उन्हें बाहर करेगी,तो वहीं जवाबी हमला तेजस्वी यादव ने किया। उन्होंने कहा कि जब राजद की सरकार बनेगी तो अति पिछड़े सिर्फ वोट बैंक नहीं, बल्कि पावर बैंक बनेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार पर भी व्यक्तिगत कटाक्ष किया और जनता से न्याय की अपील की।

अमित शाह ने अंत में विकास के आंकड़े गिनाते हुए कहा कि, “सोनिया-मनमोहन सरकार ने 10 साल में बिहार को केवल 2.80 लाख करोड़ दिए। मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें से चौथे स्थान पर पहुंचाया और भारत को सुरक्षित बनाया।

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.