दो युवतियों ने युवक को पीटा, मिर्च पाउडर से किया हमला! वायरल हुआ वीडियो

बिलासपुर। सोशल मीडिया पर बीते रविवार की शाम से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवतियों और एक युवक के बीच हुई झड़प के नजारे साफ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो लगभग 16 सेकंड का है और इसमें एक युवक दो युवतियों से उलझता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक उन पर फंसाने का आरोप लगा रहा था।
इसी दौरान विवाद बढ़ा तो एक युवती ने युवक को तमाचा मार दिया। इसके तुरंत बाद दूसरी युवती ने अचानक उसके आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। मिर्च पाउडर लगते ही युवक जोर-जोर से चीखते हुए पीछे हट गया। वायरल वीडियो में युवक की बाइक का नंबर स्पष्ट दिख रहा है, जबकि युवतियों की स्कूटी का नंबर कपड़े से ढका हुआ दिखाई देता है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चर्चा तेज हो गई है और मामले की जांच की मांग उठ रही है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि झगड़े की असली वजह क्या थी और यह वीडियो कहां का है।
पुलिस अधिकारियों का बयान:
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पीड़ित या किसी अन्य की ओर से शिकायत मिलती है तो इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और घटना की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा ऐलान! क्या आपकी कार और होम लोन की EMI कम होने वाली है?