Fact Check
Search

पीएम मोदी का स्वागत करने वाली वायरल UPSC टॉपर IAS विशाखा यादव कौन हैं ?

पीएम मोदी का स्वागत करने वाली वायरल IAS विशाखा यादव कौन हैं?

पीएम मोदी का स्वागत करने वाली IAS अधिकारी विशाखा यादव ने UPSC में 6वीं रैंक हासिल की

जानें उनकी पढ़ाई, करियर और बिना कोचिंग सफलता की कहानी।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर थे। इस दौरान वह पूर्वोत्तर राज्य के पापुम पारे जिले में पहुंचे, जहां उनका स्वागत यूपीएससी की छठी रैंक हासिल करने वाली सिविल सेवा अधिकारी विशाखा यादव ने किया।

प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन करते हुए विशाखा यादव की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है । लोगों ने उनकी पढ़ाई और उपलब्धियों को देखकर गूगल पर सर्च करना शुरू कर दिया।

वहीं, सिविल सेवा अधिकारी (IAS) विशाखा यादव ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट कर कहा – “अरुणाचल राज्य के पापुम पारे जिले में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का गर्मजोशी से स्वागत करने का अवसर पाकर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं।”

 

कौन हैं IAS विशाखा यादव?

दिल्ली की रहने वाली 31 वर्षीय विशाखा यादव वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में उपायुक्त के पद पर तैनात हैं। उनका जन्म 1994 में हुआ था। उनके पिता राजकुमार यादव दिल्ली पुलिस में सहायक उप-निरीक्षक (ASI) हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी से पहले विशाखा इंजीनियर थीं। उन्होंने दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और उसके बाद बेंगलुरु में नौकरी शुरू की। लेकिन उनका सपना सिविल सेवा अधिकारी बनना था, इसलिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी।

IAS Vishakha Yadav Cracked UPSC CSE without coaching achieved all india  rank 6 and became ias officer | लाखों की नौकरी छोड़ सेल्फ स्टडी के दम पर  क्रैक किया UPSC, ऑल इंडिया

बिना कोचिंग हासिल की सफलता

 

विशाखा यादव ने बिना किसी कोचिंग की मदद के सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में सफलता पाई और साल 2019 की यूपीएससी परीक्षा में कुल 2025 में से 1046 अंक हासिल करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर छठा स्थान प्राप्त किया था ।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.