Search

पाकिस्तान से वीडियो वायरल, हिंदुओं ने लगाया जयकारा! गरबा डांडिया खेलते हुए आए नजर

पाकिस्तान में हिंदुओं ने मनाई नवरात्रि

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पाकिस्तान का वीडियो, जिसमें वहां के हिंदुओं ने नवरात्रि पर माता रानी के पंडाल सजाए और गरबा खेलते हुए जयकारा लगाया।

 

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। नवरात्रि के मौके पर देश में जगह-जगह माता रानी के पंडाल लगे हैं, जिसमें स्थानीय लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं और माता रानी का आशीर्वाद ले रहे हैं।

अब नवरात्रि के इस अवसर पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के हिंदुओं ने इस नवरात्रि पर पंडाल लगाकर गरबा किया और माता रानी का लगाया जयकारा। वीडियो पाकिस्तान की बताई जा रही है। यह वीडियो पाकिस्तान की है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक हरे रंग के शर्ट पहने युवक ने वीडियो में आकर बोला कि “देखो कैसे खुशी-खुशी पाकिस्तान में माता रानी का पंडाल लगा है। जागरण हो रहा है और लोग जश्न मना रहे हैं।” लोग गरबा खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के जरिए दिखा कि पंडाल को फूलों से सजाया गया है और लाइट से उसकी रौनक बढ़ाई गई है।

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर काफी लाइक्स आ रहे हैं और काफी लोग कमेंट भी कर रहे हैं।

क्या हैं कमेंट्स

माता रानी के पंडाल के इस वीडियो को देखकर काफी लोगों ने सोशल मीडिया पर वह वीडियो लाइक किया है और कमेंट में लिखा है कि –

एक शख्स ने कमेंट करके बोला कि क्या सबूत है कि यह सेलिब्रेशन पाकिस्तान में हो रहा है।

वहीं दूसरे शख्स ने कमेंट किया – “क्या बात है, जय माता दी।”

एक युवक ने लिखा – “बांग्लादेश से नवरात्रि की शुभकामनाएं।”

वहीं कुछ लोगों ने कहा – “पाकिस्तान में ऐसा देखना मन को तृप्त कर गया।”

उस वीडियो के कमेंट बॉक्स में इमोजीस की बारिश हो गई। बहुत लोगों ने “जय माता दी” के भी कमेंट किए।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.