Fact Check
Search

ICC के कड़े तेवर, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आखिर क्या वार्निंग मिल गई ?

एशिया कप सुपर 4 में भारत-पाकिस्तान मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों हारिस रउफ और साहिबजादा की विवादित हरकतों पर ICC ने सजा और वार्निंग जारी की। जानें पूरा मामला ।

 

एशिया कप के सुपर 4 मे हुए भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रउफ ने मैच के दौरान ग्राउंड में बैठे भारतीय फैंस की ओर 6-0 का इशारा किया था। इसके अलावा उन्होंने फाइटर प्लेन उड़ने का और उसके गिराए जाने का भी इशारा भी किया था। हारिस की इन दोनों हरकतों से भारतीय फैंस भी काफी नाराज नजर आए थे। इसके बाद से पाकिस्तान टीम को भारतीय फैंस के द्वारा सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया गया। हारिस की इन दोनों हरकतों को राजनीतिक गतिविधियों से जोड़कर देखा गया। जिसकी सफाई में हारिस ने कहा कि ये सिर्फ एक नंबर था और इसका राजनीति या फिर इंडिया से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन आईसीसी मैं हारिस की बात को सीधे इनकार कर दिया। और उन पर अब मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

 

साहिबजादा को मिली वार्निंग

वहीं इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा ने 50 रन पूरा करने के बाद ऐसा सेलिब्रेशन किया, जो कि अब उनके लिए ही भारी पड़ गया। साहिबजादा ने अपने 50 रन पूरे करने के बाद बल्ले से बंदूक चलाने का इशारा करते हुए सेलिब्रेट किया था। इसके बाद बीसीसीआई की ओर से आईसीसी को इस हरकत को लेकर शिकायत की गई। जिसको लेकर आईसीसी ने साहिबजादा को वार्निंग दी है।

 

क्या फिर देखने को मिलेगा कोई नया विवाद

एशिया कप के फाइनल मुकाबले में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों ही टीमों के बीच अब तक एशिया कप में दो मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें पहले मुकाबले में हैंडशेक विवाद और अब दूसरे मुकाबले में गन सेलिब्रेशन देखने देखने को मिला। जिसके बाद दोनों ही चीजों ने एक बड़े पर विवाद का रूप ले लिया। दोनों ही मुकाबलों में भारत ने आसानी से पाकिस्तान को हरा दिया था। विवादों से भरे इन दोनों मैचों के बाद अब देखना दिलचस्प हो कि 28 सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में भी क्या इस तरह का कोई नया विवाद देखने को मिलेगा। या यह फाइनल मुकाबला शांति के साथ समाप्त होगा। हालांकि उम्मीद है कि फाइनल में भी कुछ गरमा गरमी देखने को मिलेगी।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.