Fact Check
Search

जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां लूट की परंपरा जारी – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर पेट्रोल-डीजल और सीमेंट पर अतिरिक्त टैक्स लगाने का आरोप लगाया है

ओडिशा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा के झारसुगुड़ा में सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करते हुए, कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कई बड़ी विकास योजनाओं का शुभारंभ किया।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल और सीमेंट पर कर घटाने के बावजूद राज्य सरकार ने इन पर अतिरिक्त टैक्स लगाकर जनता को राहत से वंचित कर दिया। मोदी ने कहा,
“जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां लूट की परंपरा जारी है। केंद्र जनता को राहत देना चाहता है, लेकिन कांग्रेस बीच में दीवार बन जाती है।” उन्होंने याद दिलाया कि 2014 से पहले कांग्रेस ने जनता को हर मौके पर लूटा, जबकि भाजपा सरकार ने बचत और आय बढ़ाने का काम किया है।”

इसके साथ ही मोदी ने ओडिशा के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्य को तेजी से आगे ले जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी सेवाओं का शुभारंभ और सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी भी शामिल रही।

सरकार का फोकस गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का फोकस गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को बुनियादी सुविधाएं दिलाने पर है। उन्होंने बताया कि अब तक देशभर में 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्के घर दिए जा चुके हैं।

उन्होंने मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की योजनाओं पर भी जोर दिया। मोदी ने बताया कि हाल ही में जहाज निर्माण उद्योग को 70,000 करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया है। यह न केवल व्यापार और तकनीक बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी अहम है।

नवरात्रि के अवसर पर प्रधानमंत्री ने मां समलेई और मां रामचंडी देवी के दर्शन करने का सौभाग्य मिलने पर खुशी जताई और कहा कि ये पावन दिन ओडिशा और पूरे देश के लिए शुभ संकेत है ।

 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.