Fact Check
Search

उपद्रवियों पर योगी सरकार अब क्या करने वाली है ? निर्णायक कार्रवाई के मायने क्या है !

यूपी में उपद्रव पर जीरो-टॉलरेंस योगी ने कहा- “एक भी दोषी नहीं बचेगा”

कानपुर, वाराणसी, आगरा और बरेली समेत कई जिलों में उपद्रव की घटनाओं पर कड़ा रुख

उपद्रवियों पर योगी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हाल ही में जुलूसों और भड़काऊ नारों की घटनाएं सामने आई हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि यह उपद्रवियों पर निर्णायक कार्रवाई करने का सही समय है। कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए।

कानपुर, वाराणसी, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, बदायूं, महाराजगंज, उन्नाव और संभल जैसे जिलों में अशांति की खबरों के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई। इस बैठक में जोनल एडीजी, आईजी, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उपद्रवियों पर योगी

उन्होंने आदेश दिया है कि हर उपद्रवी पर तत्काल एफआईआर दर्ज हो। जुलूसों और घटनाओं की वीडियो फुटेज खंगाली जाए और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाए। सीएम ने साफ कहा कि एक भी दोषी छूटना नहीं चाहिए। ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी अराजकता फैलाने से पहले सौ बार सोचे।

त्योहारों के समय माहौल बिगाड़ने की कोशिशों पर नाराजगी जताते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दशहरा बुराई और आतंक के दहन का पर्व है। इस मौके पर उपद्रव फैलाने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि वे दोबारा ऐसी गलती करने की हिम्मत न जुटा सकें।

सीएम ने अपराधियों और उपद्रवियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन को साफ संदेश दिया गया है कि कानून-व्यवस्था से समझौता किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सोनम वांगचुक पर NSA लगा जोधपुर भेजा, विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा

पाकिस्तान से वीडियो वायरल, हिंदुओं ने लगाया जयकारा! गरबा डांडिया खेलते हुए आए नजर

पीएम मोदी का स्वागत करने वाली वायरल UPSC टॉपर IAS विशाखा यादव कौन हैं ?

 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.