Search

आश्चर्य जनक घटना : युवक ने निगल लिए 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन

आश्चर्यजनक घटना : युवक ने निगल लिए 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन

हापुड़ युवक ने निगले चम्मच

 

हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नशे की लत से परेशान एक युवक को परिजनों ने जबरन नशामुक्ति केंद्र भेजा, जहां उसने विरोध जताते हुए चौंकाने वाली हरकत कर डाली। युवक ने गुस्से में एक के बाद एक स्टील के चम्मच, टूथब्रश और पेन निगलना शुरू कर दिया। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच रिपोर्ट देखकर दंग रह गए।

पेट से निकले 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर निवासी 40 वर्षीय सचिन नशे की लत से जूझ रहा था। परिवार ने उसका इलाज कराने के लिए उसे हापुड़ स्थित नशा मुक्ति केंद्र भेजा था। लेकिन सचिन ने गुस्से में वहां रखे सामान निगलना शुरू कर दिया।

बिगड़ती तबीयत के चलते उसे हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच हुई, जिसमें साफ दिखा कि सचिन के पेट में बड़ी संख्या में चम्मच और अन्य सामान फंसा हुआ है। डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन का फैसला लिया।

करीब दो घंटे चले ऑपरेशन में सचिन के पेट से 29 स्टील के चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 नोकदार पेन निकाले गए।

डॉक्टरों ने कहा – समय पर इलाज से बच गई जान

डॉ. श्याम कुमार ने बताया कि ऐसे मामले प्रायः मानसिक रोगियों में सामने आते हैं। मरीज मानसिक तनाव या जिद में अजीब चीजें निगल लेते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा – “सचिन की जान समय पर इलाज मिलने से बच गई, वरना किसी भी वक्त आंत फटने और अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो सकती थी।”

फिलहाल हालत स्थिर

सफल ऑपरेशन के बाद सचिन की तबीयत में सुधार हुआ और कुछ दिनों की निगरानी के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजन अब उसके मानसिक इलाज और नशा छुड़ाने की कोशिशों पर जोर दे रहे हैं।

“पेपर चोर” कहते हुए मोदी सरकार पर बिफरे राहुल गांधी , UKSSSC का है मामला

“हिम्मत है तो इधर आओ, गाड़ देंगे…” योगी आदित्यनाथ को मंच से खुलेआम धमकी

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.