पीएम मोदी ने 75 लाख महिलाओं को दी सौगात, खाते में पहुंचे 10 हजार
पटना : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पहली किस्त में लाखों महिलाओं के बैंक खातों में 10 हजार रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर कर दी गई है। सरकार का दावा है कि यह पहल राज्य की महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक सहारा देगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाएगी।
75 लाख महिलाओं तक पहुँचेगा लाभ
बिहार सरकार और केंद्र सरकार की साझी पहल के तहत यह योजना राज्य की 75 लाख महिलाओं तक पहुंचेगी। इसमें हर परिवार की एक महिला को शामिल किया जाएगा। शुरुआती सहायता राशि 10 हजार रुपए होगी, जबकि आगे चलकर महिलाओं को 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस राशि से महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर पाएंगी।
महिलाओं को मिलेगा रोजगार और सशक्तिकरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बिहार की बहनों और बेटियों के लिए यह योजना आत्मनिर्भर भारत के सपने को और मजबूत कर देगी। महिलाएं अब अपने छोटे कारोबार और व्यवसाय की शुरुआत कर सकेंगी।”
आवेदन कैसे करें?
- जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हुई हैं, उन्हें अलग से आवेदन करने की ज़रूरत नहीं है।
- जो महिलाएं SHG से जुड़ी नहीं हैं, वे योजना का लाभ पाने के लिए सरकारी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
स्वरोजगार शुरू करने से पहले महिलाओं को जीविका समूह से जुड़कर ट्रेनिंग लेनी होगी। सरकार का मानना है कि ट्रेनिंग के बाद महिलाएं बेहतर तरीके से अपने काम को शुरू कर सकेंगी और योजना का अधिकतम लाभ उठा पाएंगी।
अब तक कितनी महिलाएं जुड़ी हैं?
फिलहाल बिहार में करीब 1 करोड़ 40 लाख महिलाएं जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। सरकार का कहना है कि इस योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और राज्य के ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
WWE मे फिर वापसी करेंगे रोमन रेंस, Crown Jewel के नए पोस्टर में दिखे रोमन
बिहार चुनाव में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक – यूपी केशव मौर्य मैदान में, अमित शाह खुद कमान संभालेंगे