क्या वांगचुक ने भड़काई लेह में हिंसा? विदेशी फन्डिंग पर गरमाया मामला

लेह/दिल्ली। लेह में बीते दिन भड़की हिंसा ने देशभर में राजनीति को गरमा दिया है। श्रीनगर से लेकर दिल्ली तक इस मुद्दे पर सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। भाजपा ने हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
सोनम वांगचुक के NGO का लाइसेंस रद्द
केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने के लिए हुए प्रदर्शन में हिंसा भड़कने के बाद पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के एनजीओ को विदेशी फंड लेने वाले लाइसेंस की मान्यता को गृह मंत्रालय ने रद्द कर दिया है। वहीं लेह में भड़की हिंसा के बाद मारे गए चार लोगों के डिटेल सामने आए जिनमें से एक पूर्व सैनिक भी शामिल है। मृतकों में शामिल तीन लोगों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
एलजी ने जताई साजिश की आशंका
लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन लेह में जो कुछ हुआ वह एक “सुनियोजित साजिश” की ओर इशारा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन की आड़ में प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
दो की मौत अस्पताल में
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि चार मृतकों में से दो की मौत इलाज के दौरान हुई। जब उन्हें लाया गया था तब उनके सिर में गोलियां लगी हुई थीं। करीब आधा दर्जन अन्य लोगों को भी गोलियां लगी थीं, हालांकि उनकी जान बच गई। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों में लोबजैंग रिनचेन भी शामिल हैं, जो लेह के पार्षद फुंटसोग स्टैनजिन त्सेपाग के चाचा हैं। यही वह नाम है जिन पर भाजपा ने हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।
पीएम मोदी ने 75 लाख महिलाओं को दी सौगात, खाते में पहुंचे 10 हजार
WWE मे फिर वापसी करेंगे रोमन रेंस, Crown Jewel के नए पोस्टर में दिखे रोमन