Fact Check
Search

“क्षत्रिय समाज जागरूक है, किसी दल का गुलाम नहीं” – आरके सिंह ने छेड़ा क्षत्रिय राग

क्षत्रिय-समाज-जागरूक-है

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज किसी पार्टी से बंधा नहीं है और केवल उन्हीं नेताओं का समर्थन करेगा जो उनके मुद्दों को ईमानदारी से हल करें। NDA नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी सवाल खड़े किए।

 

आरके सिंह ने NDA नेताओं से भ्रष्टाचार आरोपों पर जवाब मांगा, कहा क्षत्रिय समाज किसी पार्टी से बंधा नहीं

नई दिल्ली/पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के बयान ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा है कि क्षत्रिय समाज किसी भी राजनीतिक पार्टी से बंधा नहीं है, वह सिर्फ उन्हीं का साथ देगा जो उनकी समस्याओं को ईमानदारी से सुलझाएंगे।

इसी के साथ आरके सिंह ने NDA के भीतर भी सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने मांग की है कि वरिष्ठ नेता या तो प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर साफ साफ जवाब दें, या फिर अपने पदों से इस्तीफा दें।

“क्षत्रिय समाज जागरूक है, किसी दल का गुलाम नहीं”

बिहार के भोजपुर जिले में क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, “क्षत्रिय समाज को कोई अपने वोट बैंक की तरह न समझे। यह समाज किसी पार्टी से बंधा नहीं है। यह सिर्फ उसी नेता का समर्थन करेगा जो न्याय करेगा और समाज की समस्याओं को हल करेगा।”

उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब बिहार में जातीय समीकरणों को लेकर सियासत गरमा रही है।

उन्होंने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा से ईमानदारी और मर्यादा के लिए जाना जाता रहा है। “हम अपने समाज में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करते।”

सिंह ने सम्मेलन में एक और अहम बात कही, “चुनाव के वक्त नेता समाज को याद करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही वादे भूल जाते हैं। क्षत्रिय समाज अब सिर्फ वॉट देने वाला नहीं रहेगा, बल्कि जवाब मांगने वाला समाज बनेगा।”

NDA से सवाल

आर.के सिंह ने NDA नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “अगर प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप गलत हैं तो NDA के वरिष्ठ नेता सामने आकर इस पर बात करें। अगर आरोप सही हैं तो ऐसे नेताओं को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। गठबंधन की साख दांव पर नहीं लगनी चाहिए।”

आरके सिंह के इन बयानों ने एक और जातीय राजनीति के बीच क्षत्रिय समाज को लेकर हलचल मचा दी है, दूसरी और NDA की आंतरिक राजनीति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.