Search

कौन है बिरहा गायिका सरोज सरगम? जिसके मां दुर्गा पर आपत्तिजनक वीडियो के बाद मचा बवाल

बिरहा गायिका सरोज सरगम विवाद

मिर्जापुर की बिरहा गायिका सरोज सरगम और उनके पति राममिलन बिंद को मां दुर्गा पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानिए पूरा विवाद और वीडियो का सच।

 

मिर्जापुर की बिरहा गायिका सरोज सरगम और उनके पति राममिलन बिंद को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप है कि वह मां दुर्गा को लेकर अभद्र गीत और वीडियो बनाए। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेजा जाएगा।

खुद को बिरहा गायिका बताने वाली सरोज सरगम ने अपने सोशल मीडिया बायो में आकाशवाणी, दूरदर्शन और महुआ चैनल पर गाने का दावा किया है।

मां दुर्गा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी

दरअसल सरोज सरगम द्वारा गाए गए एक बिरहा गीत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप लगाया जा रहा है कि गायिका ने यह गीत गाने के दौरान मां दुर्गा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। विवाद और बढ़ गया जब यूट्यूब पर अपलोड इस वीडियो के थंबनेल पर हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक शब्द देखे गए। साइबर क्राइम पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए विवादित वीडियो को हटवा दिया है।

चर्चा बटोरने के लिए बनाया गया था वीडियो?

19 सितंबर को सरोज ने अपने यूट्यूब चैनल “Saroj Sargam Mirzapur” पर एक विवादित वीडियो डाला था। इस चैनल के 64 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और अब तक लगभग 40 वीडियो अपलोड किए जा चुके थे। बताया जा रहा है कि इनमें अधिकतर में अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल विरोध बढ़ने के बाद चैनल से वीडियो हटा दिए गए हैं। वहीं हिंदू संगठनों ने लगातार इस मामले में कार्रवाई की मांग की । इसी आधार पर मड़िहान थाने में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने जांच के लिए साइबर टीम और सर्विलांस यूनिट की मदद ली फिलहाल पुलिस ने सरोज सरगम और उसके पति को मड़िहान इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.