दिनेश कार्तिक बने भारतीय टीम के कप्तान, हांगकांग सिक्सेस में खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार अश्विन भी इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे।
टूर्नामेंट 7 से 9 नवंबर तक हांगकांग में आयोजित होगा।
क्रिकेट: भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। अपने दमदार शॉर्ट्स के जरिए अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापसी हांगकांग सिक्सेस में हो रही है। खास बात यह है कि इस बार दिनेश कार्तिक को टीम की कमान भी सौंपी गई है।
हांगकांग sixes ने एक्स पोस्ट कर दी जानकारी
हांगकांग सिक्सेस ओर से अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी गई है। अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा कि “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है। कि हांगकांग सिक्सेस 2025 में दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम की कमान सौंप गई है। उनके इंटरनेशनल अनुभव, कुशल नेतृत्व और शानदार बल्लेबाजी से वे टूर्नामेंट में मोटिवेशन और जोश लाएंगे। उन्हें साइन करना सिक्सेस की भावना को दर्शाती है जो निडर, मनोरंजक और विश्वस्तरीय है. 7 से 9 नवंबर तक हांग कांग में क्रिकेट के इस ग्लोबल उत्सव में हमारा साथ दें।”
कार्तिक ने दिया अपना रिएक्शन…
दिनेश कार्तिक ने इस खबर पर रिएक्शन देते हुए कहा कि हांग कांग सिक्सेस में भारतीय टीम का नेतृत्व करना बहुत बड़ा सम्मान है। “हांग कांग सिक्सेस जैसे ऐतिहासिक और मशहूर टूर्नामेंट में भारतीय टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं उन खिलाड़ियों का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं जिनके नाम शानदार रिकॉर्ड हैं। हम मिलकर फैंस के लिए खुशी लाने और निडर, मनोरंजक क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे।”
अश्विन भी आएंगे नजर
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद आईपीएल से रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास का ऐलान कर दिया था जिसके बाद ऐसा पहली बार होगा कि अश्विन क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए देखेंगे इस मैच में वह अपने ही साथ ही क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की कप्तानी के अंदर खेलते हुए नजर आएंगे। संन्यास के बाद यह अश्विन का पहला टूर्नामेंट होगा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान किया था।