Fact Check
Search

विमान के ‘लैन्डिंग गियर’ में छिप कर काबुल से भारत पहुंचा 13 वर्ष का लड़का, हैरान कर देने वाली घटना 

विमान के ‘लैन्डिंग गियर’ में छिप कर काबुल से भारत पहुंचा 13 वर्ष का लड़का, हैरान कर देने वाली घटना

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट् से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 13 साल का लड़का विमान के पिछले टायर के पास छिपकर भारत पहुंचा है। विमान के लैंड करने के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों की नजर जब उस लड़के पर पड़ी तो सब हैरान रह गए। अपनी जान की परवाह किए बिना वो लड़का 21 सितंबर को अफ़ग़ानिस्तान से भारत आ रही विमान के पहियों के पास छिप गया और 94 मिनट के इस यात्रा को पूरा कर इन्दिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट् पर पहुंचा। अधिकारियों ने बताया की अफ़गानिस्तान के KAM एयर द्वारा संचालित यह फ्लाइट काबूल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भारतीय समय के अनुसार सुबह 8:46 बजे उड़ान भर कर सुबह के 10:30 बजे दिल्ली के टर्मिनल 3 पर पहुंची।

 

ईरान की जगह भारत पहुंचा लड़का

एयरपोर्ट अधिकारियों के रिपोर्ट के अनुसार अफ़गानी पोशाक में यह लड़का ईरान जाने की फिराक में था,लेकिन नासमझी में उसने भारत आ रहे विमान में छिप गया। लड़के ने बताया की वह यात्रियों की लाइन में सबकी नजरों से बचकर विमान तक आ पहुंचा और पिछले पहियों के बीच छिप गया। विमान लैंडिंग के बाद जब एक ग्राउंड हैंडलर ने इस लड़के को हवाई अड्डे पर प्रतिबंधित क्षेत्र में टहलते हुए देखा तब उसने वहाँ मौजूद अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

अधिकारियों द्वारा इसकी सूचना केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को दी गई,बाद उन्होंने इस बच्चे को अपने हिरासत में ले लिया और उसे एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया गया। सीआईएसएफ ने बताया कि की लड़के के उम्र को देखते हुए इस पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी।

क्या कहते है विशेषज्ञ

विमानन विशेषज्ञों ने इस बच्चे को सुरक्षित पहुंच जाने पर आश्चर्य जताया है, अत्यधिक ठंड, ऑक्सीजन की कमी और व्हील वेल में छिपना घातक होता है। इस तरह के छिपने के प्रयासों में जीवित रहने की दर बेहद कम है, दुनिया भर में केवल लगभग 20% ही जीवित बच पाते हैं।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.