मोरक्को की धरती से गरजे राजनाथ सिंह कहा POK एक दिन भारत का हिस्सा होगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी दो दिनों की मोरक्को यात्रा पर है। मोरक्को में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के साथ साथ ट्रंप को भी करारा जवाब दिया है। रक्षा मंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वो दिन दूर नहीं जब पीओके भी भारत का हिस्सा होगा, राजनाथ सिंह ने दावा करते हुए कहा कि pok के लोग वहाँ की वर्तमान सरकार से आजादी की मांग कर रहे है। अपने संबोधन में आगे उन्होंने कहा कि आपने भी देखा होगा की pok के लोग वर्तमान सरकार से आजादी के लिए मांग कर रहे है, वहां हो रही नारेबाजी आपने भी सुनी होगी।
रक्षामंत्री का ये बयान उस समय पर आया है जब विपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सरकार ने पीओके को भारत में शामिल करने का मौका गवा दिया।
ट्रंप टैरिफ का किया जिक्र
टैरिफ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ पर भारत की कोई प्रतिक्रिया नहीं रही क्योंकि भारत की दृष्टिकोण काफी व्यापक और विजनरी है, उन्होंने कहा कि जो लोग एक व्यापक सोच और बड़े दिल वाले होते है, वो कभी किसी बात पर अपनी प्रतिक्रिया को तुरंत जाहिर नहीं करते बल्कि उसके उपर चर्चा, विचार विमर्श कर उसका करारा जवाब समय से देने की सोच रखते है ।
दो दिवसीय दौरे पर रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिनों के मोरक्को यात्रा पर है, आपको बता दें कि भारत के किसी रक्षा मंत्री की ये पहली मोरक्को यात्रा है,यह राजनाथ सिंह मोरक्को के रिचर्ड में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के व्हील्ड आर्म्ड प्लेटफॉर्म के विनिर्माण उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
GST बचत उत्सव: दूध–अनाज टैक्स फ्री , शराब–सिगरेट पर जेब ढीली होगी और ज्यादा!
मांझी–चिराग ने बढ़ाई NDA की मुश्किलें ! क्या सीट शेयरिंग पर बन पाएगी बात ?