Fact Check
Search

माथे पर तिलक, हाथ में रक्षा सूत्र और गोमूत्र का छिड़काव ,गरबा पंडालो में एंट्री के लिए VHP का फरमान

माथे पर तिलक, हाथ में रक्षा सूत्र और गोमूत्र का छिड़काव ,गरबा पंडालो में एंट्री के लिए VHP का फरमान

महाराष्ट्र के गरबा पंडालो में विश्व हिंदू परिषद ने जारी किए दिशा निर्देश माथे पर तिलक लगाना होगा हाथ में रक्षा सूत्र बांधना होगा और देवी की पूजा करनी होगी । साथ ही उन पर गोमूत्र का छिड़काव भी किया जाएगा।

कल से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है कई जगहों पर गरबा का आयोजन पुरानी परंपरा के तहत किया जा रहा है। बीते कुछ सालों में गरबा पंडालो में गैर हिंदू प्रवेश के कई मामले सामने आए है। जिसके चलते इस बार महाराष्ट्र के गरबा पंडालो में प्रवेश के लिए विश्व हिंदू परिषद ने सख्त दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा गरबा पंडाल में केवल हिंदू समुदाय के लोग को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

वीएचपी ने बताया कि प्रवेश करने वाले लोगों को माथे पर तिलक लगाना होगा हाथ में रक्षा सूत्र बांधना होगा और देवी की पूजा करनी होगी । साथ ही उन पर गोमूत्र का छिड़काव भी किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि इस नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रवेश द्वार पर भगवान विष्णु के 12 अवतार की तस्वीर लगाई जाएगी जिसकी पूजा करने के बाद ही प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा ।साथ ही साथ मुख्य द्वार पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

“लव जिहाद”जैसी घटनाओं को रोकने के लिए इन नियमों का पालन किया जा रहा है ।
इसकी निगरानी करने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता गरबा पंडालो पर निगरानी के लिए मौजूद रहेंगे।

नेताओं का क्या कहना है

शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत का कहना है कि
विश्व हिंदू परिषद का काम धार्मिक और कट्टर माहौल बनाना है यही उनकी रोजी-रोटी है।

• वहीं शिवसेना शिंदे विधायक दीपक केसरकर ने कहा गरबा प्रत्येक संस्था आयोजित करती है. और संस्था गरबा के कार्यक्रम कैसे व्यवस्थित करती है इसकी चिंता दूसरों को करने की जरूरत नहीं है इसके बारे में सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी करना सही बात नहीं है।

• कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा–विश्व हिंदू परिषद के इस फैसले ने धर्म को आग लगा दी है और समाज में दरार डाल रही है।
विधर्म की राजनीति कर रहे हैं विश्व हिंदू परिषद का यह कोई नया बयान नहीं है यह लोग देश को अस्थिर करने के लिए ही पैदा हुए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा–गरबा आयोजन करते समय समिति कुछ नियम और शर्तें तय करती है. ऐसा करना उनका अधिकार है।

ये 7 Well Health Tips अपनाओ और हमेशा रहो फिट व एनर्जेटिक! 

‘आपने हीरे पर नहीं, जीरे पर टैक्स लगाया है’, पीएम मोदी के “जीएसटी बचत उत्सव” बिफरा विपक्ष

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.