Fact Check
Search

जवाहरलाल नेहरू के दौर में भारत की विदेश नीति में “रीढ़ की हड्डी” की कमी थी – अमित शाह

“मोदी युग इतिहास में दर्ज होगा, विदेश नीति को दी रीढ़” – अमित शाह का कांग्रेस पर वार

‘370 हटाना, राम मंदिर, तीन तलाक… मोदी ने 10 साल में कर दिखाया’ – अमित शाह गरीबी से बाहर आए 25 करोड़ लोग, अर्थव्यवस्था बनी चौथे नंबर की ताकत; शाह बोले– मोदी का दशक रहा ऐतिहासिक

जवाहरलाल नेहरू
अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कांग्रेस और उसके दौर पर सीधा वार किया। उन्होंने कहा कि “मोदी के कार्यकाल ने भारत की विदेश नीति को नई मजबूती दी है।”

शाह ने साफ कहा कि “आज़ादी के बाद लंबे समय तक चली कांग्रेस सरकारों और पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के दौर में भारत की विदेश नीति में ‘रीढ़ की हड्डी’ की कमी थी। लेकिन पीएम मोदी ने बीते 10 सालों में इसे मजबूत बनाकर दुनिया के सामने देश की अलग पहचान बनाई है।”

गृह मंत्री ने दावा किया कि जब भी इतिहासकार भविष्य में मोदी युग और बाकी प्रधानमंत्रियों की तुलना करेंगे, तो नतीजा मोदी के पक्ष में ही आएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक दशक में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं और भारत की अर्थव्यवस्था 11वें से चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

शाह ने मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि “अनुच्छेद 370 का हटना, राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक पर रोक, नागरिकता की परिभाषा तय करना और भारतीय पासपोर्ट की बढ़ती ताकत, ये सब बदलाव मोदी के नेतृत्व में संभव हुए।”

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह हर भूमिका में खुद को ढाल लेते हैं और जिम्मेदारी निभाने में सफल रहते हैं।

 

फ्रांस,लक्ज़मबर्ग, बेल्जियम समेत 5 यूरोपीय देशों ने भी फिलीस्तीन को दी मान्यता, इज़राइल पर दबाव

मोरक्को की धरती से गरजे राजनाथ सिंह कहा POK एक दिन भारत का हिस्सा होगा 

 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.