Fact Check
Search

बिहार में उतारेंगे ‘गौ भक्त प्रत्याशी ‘ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का चुनावी शंखनाद

अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किया ‘गौ मतदाता संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ किया

शंकराचार्य ने किया किया बिहार के सभी 243 सीटों पर ‘गौ भक्त प्रत्याशी’ उतारने का ऐलान

 

पटना: बिहार की राजनीति के गलियारों में इन दिनों नई आहट सुनाई दे रही है। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों से गौ भक्त प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। इस मौके पर शंकराचार्य ने ‘गौ मतदाता संकल्प यात्रा’ की शुरुआत भी की और इसे सनातनी राजनीति का शंखनाद बताया। उनका कहना था कि इस अभियान का मकसद सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि गौ माता की रक्षा और उन्हें राष्ट्र माता घोषित करना है।

एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,”सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है, जब हम गौ माता का संरक्षण करें। गौ रक्षा सिर्फ आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और समाज की आधारशिला है।”उन्होंने लोगों से अपील की कि आगामी चुनाव में केवल उन्हीं उम्मीदवारों को वोट दें जो गौ रक्षा के मुद्दे पर साफ और दृढ़ संकल्पित हों।

राजनीतिक दलों पर निशाना

शंकराचार्य ने बताया कि, वे पहले देश की कई राष्ट्रीय पार्टियों के दिल्ली दफ़्तर गए और उनसे निवेदन किया कि संसद में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने का मुद्दा उठाएँ। लेकिन, किसी भी दल ने इस पर स्पष्ट रुख नहीं अपनाया। इसी वजह से उन्होंने खुद चुनाव में उतरने का फैसला किया।उन्होंने कहा कि “बिहार की हर सीट से उनके समर्थित उम्मीदवार खड़े होंगे। हालांकि, उम्मीदवारों की सूची नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाएगी।”

 

 

 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.