Fact Check
Search

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक चौकी तबाह

कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर

भारतीय सेना ने करारा जवाब देते हुए पाकिस्तानी निगरानी चौकी को क्षतिग्रस्त किया।

सीमा पर ड्रोन की हलचल भी देखी गई।

 

कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में पाकिस्तान ने 40 मिनट तक की भीषण गोलाबारी।

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की महत्वपूर्ण चौकी क्षतिग्रस्त।

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में शनिवार शाम पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने करीब 40 मिनट तक लगातार गोले दागे और भारी गोलाबारी की। जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की एक महत्वपूर्ण निगरानी चौकी को निशाना बनाते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

सीमा पर पाकिस्तान ड्रोन की हलचल

शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन गतिविधि भी देखी गई। आरएसपुरा सेक्टर के जजोवाल गांव के पास पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुस आया।

 बीएसएफ (BSF) के जवान तुरंत हरकत में आए

इससे पहले 16 सितंबर को भी बीएसएफ ने बॉर्डर आउटपोस्ट इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था, जहाँ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से एक एके-47 राइफल और उसकी मैगजीन बरामद की गई थी।

सऊदी अरब के साथ समझौते के बाद हमला

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तान ने हाल ही में सऊदी अरब के साथ एक अहम रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान इस समझौते के बाद अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करने और भारत को उकसाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, भारतीय सेना ने स्पष्ट कर दिया है कि सीमा पर किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई का करारा जवाब दिया जाएगा।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.