Fact Check
Search

क्या मिथुन मन्हास होंगे BCCI के अगले अध्यक्ष, 28 सितंबर को AGM में होगा ऐलान

दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अगला अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा, चर्चा तेज ।

28 सितंबर को होने वाली AGM में इसका औपचारिक ऐलान होगा।

दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला अध्यक्ष बनना तय है। जिसका ऐलान 28 सितंबर को होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में कर दिया जाएगा। 45 साल के मन्हास ने लंबे समय तक दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है। 20 सितंबर को नई दिल्ली में हुई बीसीसीआई के टॉप अधिकारियों की मीटिंग के बाद ये जानकारी निकलकर सामने आई। अभी तक बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रोजर बिन्नी संभाल रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि मिथुन मन्हास को किसी तरह की चुनौती नहीं मिलेगी और वह निर्विरोध ही अध्यक्ष चुने जाएंगे। 28 सितंबर को होने वाली एजीएम में मन्हास जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ की ओर से प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होंगे । वहीं, पंजाब से हरभजन सिंह और कर्नाटक से पूर्व स्पिनर रघुराम भट्ट हिस्सा लेंगे।

कौन हैं मिथुन मन्हास

मिथुन मन्हास का जन्म जम्मू में हुआ था। मिथुन मन्हास घरेलू क्रिकेट में अपने बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने करीब दो दशकों तक घरेलू क्रिकेट खेला है। अपने घरेलू क्रिकेट के करियर में मिथुन मन्हास ने 157 फर्स्ट क्वलास मैच में 9714 रन बनाए हैं। वहीं उनके नाम 27 शतक और 49 अर्धशतक है। 1997/98 में डेब्यू करने वाले मन्हास, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों के वर्चस्व वाले दौर में दिल्ली के लिए एक मध्यक्रम बल्लेबाज़ रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पाई। फिर भी, उन्होंने दिल्ली का शानदार नेतृत्व किया और 2007-08 में उन्हें रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाया।

आईपीएल में कोचिंग भी कर चुकें हैं मन्हास

आईपीएल में भी मनहास की मौजूदगी रही है। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी फ्रेंचाइजियों का हिस्सा बनकर क्रिकेट खेला है। संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग की राह चुनी और 2018 में दिल्ली रणजी टीम के मुख्य कोच बन गए थे। इसके बाद वह पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़े। हाल ही में वह गुजरात टाइटंस के सहायक बल्लेबाजी कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.