मुंबई को मिला देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल क्रूज़ टर्मिनल
हर साल 10 लाख यात्रियों को मिलेगी सुविधा
प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात में 34,200 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
समुद्री क्षेत्र और निवेश को मिलेगा नया आयाम
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के इंदिरा डाक पर बने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन भी करेंगे। दरअसल, एमआईसीटी भारत का सबसे बड़ा विश्व स्तरीय क्रूज टर्मिनल हैं। इसकी प्रथम दो मंजिलों( जी – प्लस 1) पर 2,07,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैले 72 चेक – इन और इमिग्रेशन काउंटर भी शामिल हैं। जबकि अन्य दो मंजिलों (2 प्लस – 3) को व्यापारिक मंजिलों के रूप में विकसित किया गया हैं। नई निर्मित एमआईसीटी को प्रति वर्ष लगभग 10 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता के साथ डिजाइन किया गया हैं। यह 11 मीटर ड्राफ्ट और 300 मीटर तक लंबाई के साथ एक साथ पांच जहाजों को भी संभाल सकता हैं। और साथ ही , पार्किंग स्थल पर एक साथ 300 से अधिक वाहन पार्क किए जा सकते हैं। ये टर्मिनल समुद्री यात्रा करने वालों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए बनाया गया हैं।

कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
प्रधानमंत्री आज गुजरात में भी ‘ समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भाग लेंगे और भावनगर से 34,200 करोड़ रूपये से अधिक कई ऐसी विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। आपको बता दे, कि प्रधानमंत्री मोदी धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और बाद में लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का दौरा भी करेंगे। वहीं, समुद्री क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मोदी समुद्री क्षेत्र से संबंधित 7,870 करोड़ रुपए से अधिक कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और साथ ही प्रधानमंत्री गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े केंद्र और राज्य सरकार की 26,354 करोड़ रुपए से अधिक कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे ।