Fact Check
Search

क्या ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ले रहे है तलाक ? प्रहलाद कक्कड़ का बड़ा खुलासा !

Aishwarya abhishek

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरों पर प्रहलाद कक्कड़ ने सफाई दी।

उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या सिर्फ अपनी मां की तबीयत के कारण उनके साथ हैं।

बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहें पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर यह खबरें तेज़ी से फैल रही थीं कि ऐश्वर्या राय अपने पति से अलग रह रही हैं और अपनी मां के साथ शिफ्ट हो गई हैं। इन खबरों पर अब फिल्ममेकर और ऐश्वर्या के करीबी दोस्त प्रहलाद कक्कड़ ने चुप्पी तोड़ी है। प्रहलाद कक्कड़, ऐश्वर्या की मां के साथ ही उसी बिल्डिंग में रहते हैं, अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया।

उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या सिर्फ अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण उनके पास ज्यादा समय बिता रही हैं। कक्कड़ के अनुसार, ऐश्वर्या सुबह बेटी आराध्या को स्कूल छोड़ने के बाद अपनी मां के पास जाती हैं और बाद में उसे स्कूल से लेकर घर लौटती हैं। उन्होंने साफ किया कि यह सब तलाक जुड़ा नहीं है।

अभिषेक-ऐश्वर्या के रिश्ते पर अफवाहें बेबुनियादप्रहलाद कक्कड़ ने कहा कि ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में किसी तरह की परेशानी नहीं है। अभिषेक भी कई बार अपनी सास के घर जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों सितारों ने अब तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है क्योंकि वे इन बेबुनियाद अफवाहों को महत्व नहीं देना चाहते।कक्कड़ ने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी गरिमा बनाए रखी है और कभी भी विवादों में नहीं पड़ीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें।

इससे पहले भी कई मौकों पर ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ देखा गया है, कक्कड़ के बयान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि दोनों के बीच सबकुछ सामान्य है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.